Year: 2026

उदयपुर में खुला शहर का पहला कराओके म्यूजिक आधारित रेस्टोरेंट ‘गाओसा’, स्वाद के साथ गाने का भी मिलेगा मौका

उदयपुर में खुला शहर का पहला कराओके म्यूजिक आधारित रेस्टोरेंट ‘गाओसा’, स्वाद के साथ गाने का भी मिलेगा मौका

उदयपुर। शहर के शोभागपुरा स्थित 100 फीट रोड पर अशोका पैलेस में आज एक अनोखे कॉन्सेप्ट के साथ ‘गाओसा – ए कराओके रेस्टोरेंट’ प्योर वेज का भव्य शुभारंभ हुआ। रेस्टोरेंट का उद्घाटन समारोह उत्साह और संगीत के माहौल के बीच आयोजित किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य लोगों, व्यवसायियों एवं संगीत प्रेमियों ने हिस्सा लिया। दिलीप जैन के माताजी केसर बाई, भाई कालूलाल जैन, पावन सोनी, वैशाली सोनी एवं परिवारजनों द्वारा रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। रेस्टोरेंट के संस्थापक दिलीप जैन एवं अजीत सोनी ने बताया कि ‘गाओसा’ उदयपुर का पहला ऐसा कराओके म्यूजिक आधारित रेस्टोरेंट है, जहां लोग स्वादिष्ट…
Read More
जीतो उदयपुर चैप्टर को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ स्थापित चैप्टर अवार्ड’

जीतो उदयपुर चैप्टर को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ स्थापित चैप्टर अवार्ड’

- सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान उदयपुर, 26 अगस्त। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) उदयपुर चैप्टर को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्यों एवं समाजहित में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ स्थापित चैप्टर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जीतो राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी, मुख्य सचिव ललित डांगी, बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना एवं राष्ट्रीय सचिव महावीर चपलोत ने प्रदान किया। चैप्टर की ओर से उपाध्यक्ष श्याम नागौरी एवं सचिव सुधीर चित्तौड़ा ने पुरस्कार ग्रहण किया। जीतो चेयरमैन यशवन्त आंचलिया ने बताया कि वर्ष 2024-26 के दौरान उदयपुर चैप्टर द्वारा किए गए…
Read More
विनय जीवन का आभूषण, बिना झुके कुछ नहीं मिलताःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

विनय जीवन का आभूषण, बिना झुके कुछ नहीं मिलताःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आध्यात्मिक प्रवचन, परिवार में शांति के लिए अहंकार त्यागने का संदेश उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में आयोजित आध्यात्मिक प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने कहा कि जीवन में विनय का होना बेहद जरूरी है। विनय के बिना कुछ भी प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वीवीआईपी से मिलने के लिए प्रोटोकॉल होता है, उसी प्रकार मंदिर में प्रवेश का भी एक आध्यात्मिक प्रोटोकॉल होता है। मंदिर में प्रवेश करते ही चौत्यवंदन, द्रव्य पूजा और भाव पूजा के माध्यम से परमात्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रावक…
Read More
पदार्थ नहीं, आत्मचिंतन से मिलता है जीवन का सच्चा सुख

पदार्थ नहीं, आत्मचिंतन से मिलता है जीवन का सच्चा सुख

उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रवचन में डॉ सुरेंद्र मुनि ने कहा कि संसार के पदार्थों के प्रति मोह ही मनुष्य के सुख-दुख का प्रमुख कारण बनता है। मनुष्य बाहरी वस्तुओं में सुख तलाशता है, जबकि वास्तविक शांति आत्मचिंतन और संयमित जीवन से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में प्राप्त पदार्थों का सदुपयोग करना चाहिए। जो वस्तुएं आज हमारे पास हैं, वे हमेशा हमारे साथ नहीं रहेंगी। इसलिए भौतिक वस्तुओं के प्रति अत्यधिक आसक्ति रखने के बजाय मन को धर्म और आत्मकल्याण की ओर लगाना चाहिए। प्रवचन में प्रवर्तक…
Read More
अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, 13 सितंबर से होगा कार्यक्रमों का आगाज

अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, 13 सितंबर से होगा कार्यक्रमों का आगाज

650 अग्रवाल परिवारों तक घर-घर पहुंचेगा निमंत्रण, 10 अक्टूबर को होगा मुख्य समारोह उदयपुर। प्रवासी अग्रवाल समाज समिति उदयपुर की ओर से आयोजित होने वाले भगवान अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक मंगलवार शाम समाज अध्यक्ष शशिकांत खेतान के कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में जयंती महोत्सव के विभिन्न आयोजनों की रूपरेखा तय करने के साथ समाज के सभी परिवारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। समाज अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने सभी अग्रवाल परिवारों से एकजुट होकर जयंती महोत्सव को भव्य एवं यादगार बनाने का आह्वान किया। अग्रसेन जयंती के मुख्य संयोजक कैलाश चंद्र…
Read More
शिक्षा सुविधाओं का विस्तार, 500 विद्यार्थियों को मिली नई कक्षाओं की सौगात

शिक्षा सुविधाओं का विस्तार, 500 विद्यार्थियों को मिली नई कक्षाओं की सौगात

उदयपुर। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में अब विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी। राउंड टेबल इंडिया के ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत तैयार की गई 9 नवनिर्मित कक्षाओं का उदयपुर यूनाईटेड राउण्ड टेबल द्वारा समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया। परियोजना में कक्षाओं के अलावा ओपन क्लासरूम, हॉल, वॉशरूम सहित अन्य जरूरी सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। टेबल चेयरमैन राजेन्द्र मेनारिया ने बताया कि नई सुविधाओं से विद्यालय में अध्ययनरत करीब 500 विद्यार्थियों को सीधे लाभ मिलेगा। अतिरिक्त कक्षाएं उपलब्ध होने से विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई का बेहतर वातावरण तैयार हुआ है और विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए…
Read More
आगामी निकाय चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, महिला दावेदारों ने प्रस्तुत की दावेदारी

आगामी निकाय चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, महिला दावेदारों ने प्रस्तुत की दावेदारी

उदयपुर। आगामी निकाय चुनावों को लेकर उदयपुर शहर महिला कांग्रेस द्वारा इच्छुक महिला प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, महिला भागीदारी एवं संभावित महिला दावेदारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारीका भानुप्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में उदयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के महासचिव एवं उदयपुर शहर व ग्रामीण के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान की सचिव एवं उदयपुर शहर व ग्रामीण की सह-प्रभारी डिम्पल राठौड़ तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समन्वयक, उदयपुर शहरी विधानसभा राजपाल सिंह…
Read More
निकाय चुनाव में जैन समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्राप्त हो : फत्तावत

निकाय चुनाव में जैन समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व प्राप्त हो : फत्तावत

नगर निगम चुनाव को लेकर सकल जैन समाज की बैठक सम्पन्न उदयपुर, 25 अगस्त।  सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्थान महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में सकल जैन समाज की बैठक 100 फीट रोड स्थित शुभकेसर गार्डन में सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य एवं दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में फत्तावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उदयपुर नगर निगम के मतदाताओं में सर्वाधिक मतदाता जैन समाज के  है। अत: दोनों प्रमुख दलों भारतीय जनता पार्टी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्षों से मांग करते…
Read More
19 वर्षों की सेवा के लिए डॉ. गौरव पाईवाल को मिले पांच प्रतिष्ठित सम्मान

19 वर्षों की सेवा के लिए डॉ. गौरव पाईवाल को मिले पांच प्रतिष्ठित सम्मान

उदयपुर। रीढ़, गर्दन एवं घुटनों के दर्द के उपचार और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में 19 वर्षों से सेवाएं दे रहे डॉ. गौरव पाईवाल को पिछले दो महीनों में पांच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया है। डॉ. पाईवाल न्यू केशव नगर स्थित डॉ. पाईवाल फिजियोथेरेपी एंड डायबिटिक फुट केयर क्लिनिक में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी विशिष्ट उपलब्धियों में कानून, प्रबंधन और फिजियोथेरेपीकृतीन अलग-अलग व्यावसायिक क्षेत्रों में स्नातक शिक्षा प्राप्त करना भी शामिल है। वर्ष 2007 से अब तक उन्होंने हजारों मरीजों को रीढ़, गर्दन, घुटनों एवं अन्य मस्क्युलोस्केलेटल समस्याओं के लिए गैर-शल्य चिकित्सा आधारित फिजियोथेरेपी एवं…
Read More
महाकाल शोभायात्रा में सेवा की मिसालःलायंस क्लब मंगलम ने बांटी 2000 शीतल पेय बोतलें, 200 तुलसी पौधे किए वितरित

महाकाल शोभायात्रा में सेवा की मिसालःलायंस क्लब मंगलम ने बांटी 2000 शीतल पेय बोतलें, 200 तुलसी पौधे किए वितरित

‘फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स’ के तहत पर्यावरण संरक्षण और सेवा का संदेश उदयपुर। लायंस क्लब उदयपुर मंगलम की ओर से ‘फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स’ अभियान के तहत सोमवार को आयोजित महाकाल मंदिर शोभायात्रा में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। क्लब की चार्टर अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष एमजेएफ लायन बसंती वर्मा के नेतृत्व में शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं को 2000 शीतल पेय की बोतलें वितरित की गईं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 200 तुलसी के पौधे भी श्रद्धालुओं को वितरित किए गए। कार्यक्रम में पूरे संभाग के विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारियों ने…
Read More
error: Content is protected !!