1.80 करोड़ की ज्वेलरी की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
—30 किलो चांदी की बरामदगी के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार —महिलाओं के कपड़े पहनकर करते थे चोरी उदयपुर। जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ रुपए कीमत के 100 किलो चांदी और 200 ग्राम सोना चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनसे 30 किलो चांदी बरामद की है। इनके बाकी तीन साथी अभी फरार हैं। जिनसे बाकी की ज्वेलरी बरामद की जानी है। पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल कंजर पिता डालरिया उर्फ पंकलाल,…
