Year: 2026

महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में हर्षाेल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में हर्षाेल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के तत्वावधान में शिक्षक दिवस समारोह विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा हर्षाेल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं स्नेह व्यक्त करते हुए समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के सम्मान एवं अभिनंदन के साथ हुई। विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विभिन्न मनमोहक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित सभी शिक्षकों ने खूब सराहा। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा एवं शिक्षकों के प्रति अपने भावों को सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा…
Read More
अहिंसा का आचरण ही जीवन को बनाता है सार्थकःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

अहिंसा का आचरण ही जीवन को बनाता है सार्थकःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर। देवेंद्रधाम स्थित महावीर समवसरण में आयोजित प्रवचन में डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने श्रावक धर्म के 12व्रतों की व्याख्या करते हुए प्रथम आवश्यकता की सर्वाेपरि महत्ता बताई और इसे समस्त धर्मों का सार रूप कहा। उन्होंने कहा कि मनुष्य को इसे विविध प्रकार से अपने जीवन में धारण करना चाहिए। मन, वचन और काया के रूप में की जाने वाली अहिंसा ही जीवन में वास्तविक फल प्रदान करती है। वर्तमान समय में शरीर के साथ वचनों से भी नशा भोगी अपेक्षाओं का प्रयोग कर मानव हिंसा का भाजक बन रहा है। उन्होंने कहा कि घर के सदस्यों से लेकर नौकर-चाकर,…
Read More
रिश्तों की नाज़ुक डोर को समझने की पहल

रिश्तों की नाज़ुक डोर को समझने की पहल

महावीर जैन जागृति परिषद की विशेष कार्यशाला के पोस्टर का विमोचन उदयपुर। बदलते सामाजिक परिवेश में विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं नवविवाहित दम्पत्तियों को रिश्तों की समझ, संवाद, विश्वास और आपसी समायोजन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महावीर जैन जागृति परिषद् (रजि.), हिरण मगरी उपनगरीय परिक्षेत्र की ओर से विशेष कार्यशाला “रिश्तों की नाज़ुक डोर को समझिए” आयोजित की जाएगी। कार्यशाला के पोस्टर का विमोचन महावीर स्कूल, हिरण मगरी सेक्टर-4 में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। चंचल मांडावत, उषा मेहता, विद्या खटवाड़ एवं नमिता मेहता ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। परिषद् अध्यक्ष डॉ. हिम्मत लाल वया ने…
Read More
हम भारत के लोग: संविधान का समाज को एकात्म संदेश’ पर व्याख्यान

हम भारत के लोग: संविधान का समाज को एकात्म संदेश’ पर व्याख्यान

 ‘हस्तीमल व्याख्यानमाला 13 सितंबर को - हनुमान सिंह राठौड़ करेंगे मुख्य वक्तव्य - संविधान चित्र प्रदर्शनी एवं साहित्य रहेगा प्रमुख आकर्षण उदयपुर, 5 सितंबर। पाथेय कण संस्थान एवं विश्व संवाद केन्द्र समिति के संयुक्त तत्वावधान में हस्तीमल व्याख्यानमाला का प्रथम व्याख्यान 13 सितंबर रविवार को कार्यक्रम के सहआयोजक रवीन्द्रनाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के मुख्य सभागार में आयोजित किया जाएगा। भारतीय संविधान की प्रस्तावना के प्रारंभिक शब्द ‘हम भारत के लोग’ को केंद्र में रखते हुए इस व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय संविधान के शब्दों  ‘हम भारत के लोग’ में भारत के लोकतांत्रिक स्वरूप, सामूहिक चेतना, नागरिक दायित्व…
Read More
पर्युषण महापर्व 8 सितंबर से, तप-साधना और आत्मचिंतन में जुटेगा जैन समाज

पर्युषण महापर्व 8 सितंबर से, तप-साधना और आत्मचिंतन में जुटेगा जैन समाज

15 सितंबर को संवत्सरी महापर्व पर होगी क्षमायाचना, ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ के साथ महापर्व का समापन 5 सितंबर 2026, उदयपुर । जैन धर्मावलंबियों का प्रमुख आध्यात्मिक पर्व पर्युषण महापर्व 8 सितंबर से शुरू होगा। आठ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में जैन समाज के श्वेताम्बर समुदाय (स्थानकवासी, मूर्तिपूजक, तेरापंथ) के लोग तप, उपवास, स्वाध्याय, प्रतिक्रमण, ध्यान और साधना के माध्यम से आत्मशुद्धि का प्रयास करेंगे। 15 सितंबर को संवत्सरी महापर्व के अवसर पर आत्मालोचना और परस्पर क्षमायाचना के साथ पर्युषण पर्व का समापन होगा। श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र ने बताया कि पर्युषण जैन समाज के लिए आत्मचिंतन और आत्मनिरीक्षण का विशेष अवसर…
Read More
उदयपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य महोत्सव पूजनीया रासेश्वरी  देवी के सान्निध्य में हुआ आयोजन

उदयपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य महोत्सव पूजनीया रासेश्वरी  देवी के सान्निध्य में हुआ आयोजन

उदयपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूजनीया रासेश्वरी देवी के सान्निध्य में नगर में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन जस्टाना राजपुताना रिज़ॉर्ट, हिरण मगरी में किया गया। सायं 6 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में उदयपुर के श्री कृष्ण अनुरागी जनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन कंसर्ट से हुई। मधुर भजनों के साथ ही सारा वातावरण श्री कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गया। उपस्थित भक्तजन भी स्वर मिलाते हुए भाव में डूब गए और पूरा परिसर हरिनाम से गूंज उठा। तत्पश्चात देवी जी ने श्री कृष्ण तत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री…
Read More
वॉइस ऑफ बीसीआई में गूंजे 70s से 90s दशक के सदाबहार नगमे, सदस्यों ने बिखेरा सुरों का जादू

वॉइस ऑफ बीसीआई में गूंजे 70s से 90s दशक के सदाबहार नगमे, सदस्यों ने बिखेरा सुरों का जादू

संगीत, मनोरंजन और भाईचारे से सजी यादगार शाम, बीसीआई सदस्यों ने शानदार प्रस्तुतियों से जीता दिल उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से आयोजित संगीतमय कार्यक्रम “वॉइस ऑफ बीसीआई – सुरों की झंकार” ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 70 के दशक से लेकर 90 के दशक तक के सदाबहार गीतों की ऐसी सुरमयी महफिल सजी कि पूरा माहौल संगीत की सुनहरी यादों में डूब गया। बीसीआई के सदस्यों ने अपनी शानदार गायकी से एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं और श्रोताओं का दिल जीत लिया। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने…
Read More
जो बेहतर दिखेगा, वही ज्यादा बिकेगा—व्यापारियों के लिए अनूठी फोटोग्राफी वर्कशॉप

जो बेहतर दिखेगा, वही ज्यादा बिकेगा—व्यापारियों के लिए अनूठी फोटोग्राफी वर्कशॉप

बीसीआई और पैसिफिक कॉलेज की पहल, 26 सितंबर को उदयपुर के व्यापारियों के लिए निःशुल्क फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी वर्कशॉप उदयपुर। बाजार अब सिर्फ दुकानों, शो-रूम और दफ्तरों में नहीं सजता, वह मोबाइल की छोटी-सी स्क्रीन पर भी उतनी ही तेजी से आकार लेता है। ग्राहक की उंगली स्क्रॉल करते-करते जहां ठहर जाए, वहीं से कारोबार की नई कहानी शुरू होती है। कभी कोई शानदार तस्वीर ध्यान खींचती है, तो कभी कुछ सेकंड का प्रभावी वीडियो ग्राहक को खरीदारी के फैसले तक ले जाता है। इसी बदलती कारोबारी संस्कृति को समझते हुए बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) और पैसिफिक कॉलेज, उदयपुर व्यापारियों और उद्यमियों…
Read More
42 आम्र्स एक्ट आरोपी, 221 हिस्ट्रीशीटर व 7 अन्य बदमाश किए चेक

42 आम्र्स एक्ट आरोपी, 221 हिस्ट्रीशीटर व 7 अन्य बदमाश किए चेक

उदयपुर। जिले में पूर्ण रूप से शांति, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों के मद्देनजर भयमुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए उदयपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ एक सघन चेकिंग व धरपकड़ महाअभियान चलाया गया। यह व्यापक कार्रवाई जिले के वृताधिकारीयों व थानाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा एक साथ व पूरी मुस्तैदी के साथ अंजाम दी गई। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस का मुख्य फोकस हिस्ट्रीशीटर, सक्रिय अपराधियों तथा आम्र्स एक्ट (अवैध हथियार रखने व फायरिंग के मामलों) में पूर्व में चालानशुदा अपराधियों पर रहा। पुलिस टीमों ने धरातल पर उतरकर ऐसे तमाम बदमाशों को चिन्हित…
Read More
मल्लातलाई क्षेत्र में फायरिंग करने मामले में चार आरोपी डिटेन

मल्लातलाई क्षेत्र में फायरिंग करने मामले में चार आरोपी डिटेन

उदयपुर। शहर के मल्लातलाई क्षेत्र में बीती रात को हुई फायरिंग के मामले का महज़ कुछ ही घंटों में पर्दाफाश कर घटना में शामिल चारों आरोपियों को दबोचने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोहम्मद आरिफ और अरबाज़ खान निवासीगण गरीब नवाज कॉलोनी, मल्लातलाई ने थाना अंबामाता में दी रिपोर्ट के अनुसार बीती देर रात करीब 01ः17 बजे पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने उनके मकान के बाहर शराब की बोतल फेंकी और मुख्य गेट पर अवैध हथियार से हवाई फायरिंग की। इसी दौरान आरोपियों के अन्य साथियों ने उसके मित्र अरबाज़…
Read More
error: Content is protected !!