Year: 2026

झील की नगरी का मानःडीपीएस उदयपुर के जिम्नास्ट करमराज का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

झील की नगरी का मानःडीपीएस उदयपुर के जिम्नास्ट करमराज का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

61.61 प्रतिशत रेटिंग और तीसरी रैंक के साथ प्रयागराज में आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में दिखाएंगे जौहर उदयपुर।दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), उदयपुर के कक्षा 11वीं के होनहार एवं प्रतिभाशाली जिम्नास्ट करमराज जलानिया ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह पक्की कर विद्यालय सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। राजस्थान स्टेट जिम्नास्टिक संगठन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए करमराज का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर की जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस चयन प्रक्रिया में पूरे राजस्थान से मात्र 7 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें…
Read More
सहन करना केवल साधु का धर्म नहीं, श्रावक भी अनुकूलता देकर करें कर्मों की निर्जराःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

सहन करना केवल साधु का धर्म नहीं, श्रावक भी अनुकूलता देकर करें कर्मों की निर्जराःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में नवपद आराधना के पांचवें दिन साधु पद पर व्याख्यान उदयपुर। स्थानीय वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में चल रहे नियमित व्याख्यान के दौरान गुरुवार को साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी (आदि ठाणा 6) ने नवपद की आराधना के पांचवें दिन साधु पद का भावपूर्ण विवेचन किया। उन्होंने उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अरिहंत और सिद्ध बनने से पूर्व आत्मा को साधु बनना ही पड़ता है। नवपद को साध्य, साधक और साधनकृइन तीन भागों में समझा जा सकता है। मोक्ष हमारी मंजिल (साध्य) है, साधु-आचार्य-उपाध्याय यात्री (साधक) हैं तथा ज्ञान, दर्शन, चारित्र और तप इसके साधन (सवारी) हैं।…
Read More
उदयपुर प्रीमियर लीग में चेतक स्पार्टन्स, हल्दीघाटी योद्धाज और प्रताप वॉरियर्स का जलवा

उदयपुर प्रीमियर लीग में चेतक स्पार्टन्स, हल्दीघाटी योद्धाज और प्रताप वॉरियर्स का जलवा

रोमांचक मुकाबले में हल्दीघाटी योद्धाज ने एक रन से दर्ज की जीत, पंकज कुमार, बंटी और शिवेंद्र सिंह बने मैन ऑफ द मैच उदयपुर। उदयपुर प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन-3 में क्रिकेट का रोमांच लगातार बढ़ रहा है। टूर्नामेंट के तहत खेले गए मुकाबलों में चेतक स्पार्टन्स, हल्दीघाटी योद्धाज और प्रताप वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। तीनों मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। पंकज कुमार, बंटी और शिवेंद्र सिंह को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले मुकाबले में चेतक स्पार्टन्स ने पिछोला पैंथर्स को आठ विकेट…
Read More
गुरु पुष्कर का कहना था सत्संग से होता है मानवीय गुणों का विकासःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

गुरु पुष्कर का कहना था सत्संग से होता है मानवीय गुणों का विकासःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर, 22 अक्टूबर। देवेन्द्रधाम स्थित महावीर समवशरण में आयोजित गुरु पुष्कर जन्म जयंती सप्ताह के अंतर्गत भक्तामर अनुष्ठान के दौरान धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि मानव जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए सत्संग रामबाण औषधि का कार्य करता है। मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है, इसमें निहित शारीरिक, मानसिक और आत्मिक ऊर्जा का हमें सदुपयोग करना चाहिए, अन्यथा प्राप्त दुर्लभ शक्तियां पुनः विलीन हो जाती हैं। इसके लिए गुरुजनों का सत्संग अत्यंत आवश्यक है, जो आत्मशक्ति का भान कराता है, प्रमाद से बचाता है और सत्कर्म करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारत…
Read More
पुराने नगमों की महफिल में छलके आंसू, वरिष्ठजनों ने रोटरी एलीट सदस्यों को लगाया गले

पुराने नगमों की महफिल में छलके आंसू, वरिष्ठजनों ने रोटरी एलीट सदस्यों को लगाया गले

‘एक दशहरा वरिष्ठजनों के साथ’ कार्यक्रम में गीत-संगीत, अपनत्व और सेवा की अनूठी मिसाल; वृद्धजनों के लिए दो आश्रमों में भोजन भी कराया प्रायोजित उदयपुर। त्योहारों की खुशियां जब सेवा और संवेदनाओं के साथ बांटी जाती हैं, तो रिश्तों में अपनत्व की मिठास घुल जाती है। इसी भावना को साकार करते हुए रोटरी क्लब उदयपुर एलीट ने सेक्टर-14 स्थित श्रीमती कृष्णा शर्मा तारा वृद्धाश्रम में ‘एक दशहरा वरिष्ठजनों के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने वृद्धजनों को भजन और पुराने सदाबहार नगमे सुनाए। गीत-संगीत की इस महफिल में वरिष्ठजनों ने भी अपनी पसंद के गीत प्रस्तुत किए…
Read More
स्वाध्याय से मिलती है मन को स्थिरता, गुरु सानिध्य से संवरता है जीवनःमुनि आदित्य सागर  

स्वाध्याय से मिलती है मन को स्थिरता, गुरु सानिध्य से संवरता है जीवनःमुनि आदित्य सागर  

महावीर भवन में धर्मसभा के बाद गमेर बाग के लिए हुआ मुनि संघ का विहार, श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से लिया भाग उदयपुर। सेक्टर-14 स्थित महावीर भवन में विराजित मुनि 108 श्री आदित्य सागर ने धर्मसभा में स्वाध्याय, तत्वचर्चा और गुरु सानिध्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वाध्याय परम तप है, जिससे मन में स्थिरता आती है और व्यक्ति आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जीवन में यश और सम्मान प्राप्त करने के लिए गुरु एवं प्रभु के सानिध्य में रहना चाहिए। तत्वचर्चा और स्वाध्याय से ज्ञान में वृद्धि होती है तथा जीवन…
Read More
महिलाओं के हुनर और उद्यमिता को नई उड़ान देगी ‘तेजस्विनी एग्जीबिशन’

महिलाओं के हुनर और उद्यमिता को नई उड़ान देगी ‘तेजस्विनी एग्जीबिशन’

जैन महिला मंच की दो दिवसीय प्रदर्शनी 24-25 अक्टूबर को, 50 स्टॉलों पर सजेगा खरीदारी का संसार; मेगा हाउजी, सम्मान समारोह और सांस्कृतिक संध्या भी होंगी खास उदयपुर। महिलाओं की प्रतिभा, हुनर और उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जैन महिला मंच, उदयपुर की ओर से 24 एवं 25 अक्टूबर को सेक्टर-4 स्थित स्वागत वाटिका में दो दिवसीय ‘तेजस्विनी एग्जीबिशन’ का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में करीब 50 स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों और रचनात्मक कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही शहरवासियों को खरीदारी, मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अनूठा संगम देखने…
Read More
उदयपुर में पहली बार आयोजित हुई मनोविज्ञान प्रतियोगिता

उदयपुर में पहली बार आयोजित हुई मनोविज्ञान प्रतियोगिता

अक्रा काउंसलिंग सेंटर और सेंट मैथ्यूज़ मिशन स्कूल की संयुक्त पहल, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा उदयपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अक्रा काउंसलिंग सेंटर (ACRA Counselling Center) एवं सेंट मैथ्यूज़ मिशन स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में पहली बार मनोविज्ञान के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मनोविज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा भावनात्मक अनुभवों को समझने और साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस वर्ष की थीम “Lived Experiences: Heard Voices, Real Changes” (जीवंत अनुभव, सुनी गई आवाज़ें और वास्तविक बदलाव)…
Read More
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हाजी एजाज अहमद का पेंशनर समाज निंबाहेड़ा ने किया अभिनंदन

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हाजी एजाज अहमद का पेंशनर समाज निंबाहेड़ा ने किया अभिनंदन

साहित्य के क्षेत्र में उपलब्धि पर समाजजनों ने उपरना ओढ़ाकर एवं पाग पहनाकर किया सम्मान निंबाहेड़ा 22 अक्टूबर,ज़ाकिर हुसैन. पेंशनर समाज निंबाहेड़ा के साहित्य सचिव हाजी एजाज अहमद का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर स्थानीय पेंशनर समाज की ओर से पेंशनर समाज कार्यालय में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पेंशनर समाजजनों ने हाजी एजाज अहमद को उपरना ओढ़ाकर एवं पाग पहनाकर सम्मान व्यक्त किया तथा उनकी उपलब्धि पर हर्ष जताया। इस अवसर पर पेंशनर समाज के सदस्यों ने कहा कि हाजी एजाज अहमद का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना निंबाहेड़ा के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस…
Read More
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, ज्ञापन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, ज्ञापन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया

जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को राष्ट्रीय पहचान देने और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की उठाई मांग उदयपुर, 22 अक्टूबर। बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की ओर से अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उदयपुर (शहर) को ज्ञापन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। ज्ञापन में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राजस्थान के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से मानगढ़ धाम को अविलंब राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने तथा इसके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के अनुरूप संरक्षण और विकास सुनिश्चित…
Read More
error: Content is protected !!