एस.एस. कंप्यूटर एकेडमी में नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ
47 महिलाओं एवं बालिकाओं को मिलेगा RS-CIT और अकाउंट्स का प्रशिक्षण फतेहनगर। एस.एस. कंप्यूटर एकेडमी, फतेहनगर में राज्य सरकार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के तहत चयनित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए नि:शुल्क RS-CIT एवं RSCFA (अकाउंट्स) प्रशिक्षण के नए बैच का शुभारंभ हुआ। योजना के तहत 38 महिलाओं का चयन RS-CIT तथा 9 महिलाओं का चयन RSCFA कोर्स के लिए किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद श्रीमती सीमा सोनी एवं भाजपा एससी मोर्चा उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक ने किया। अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम…
