Year: 2026

स्थायी लोक अदालत का आदेश: मृत मां के खाते में जमा राशि ब्याज सहित मिलेगी पुत्र को

स्थायी लोक अदालत का आदेश: मृत मां के खाते में जमा राशि ब्याज सहित मिलेगी पुत्र को

-बैंक को मानसिक संताप के 21 हजार और परिवाद व्यय के 11 हजार रुपए देने के निर्देश -एक माह में आदेश की पालना नहीं की तो 9 फीसदी ब्याज लगेगा उदयपुर, 24 अक्टूबर। स्थायी लोक अदालत ने एक प्रकरण में परिवादी  को उनकी दिवंगत माता के बैंक खातों में जमा राशि ब्याज सहित देने का आदेश दिया है। अदालत ने बैंक को मानसिक संताप के लिए 21 हजार रुपए तथा परिवाद व्यय के रूप में 11 हजार रुपए अदा करने के भी निर्देश दिए हैं। प्रकरण के अनुसार सेंट्रल एरिया उदयपुर निवासी संजय पालीवाल ने अपनी माता मनोहर देवी के बैंक…
Read More
विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026-27 के लिए पंजीकरण प्रारंभ

विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026-27 के लिए पंजीकरण प्रारंभ

18 से 25 वर्ष के युवा माय भारत पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन उदयपुर, 24 अक्टूबर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत केंद्र, उदयपुर द्वारा यूथ पार्लियामेंट 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 2 नवंबर 2026 को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) में निदेशक छात्र कल्याण डॉ. विक्रमादित्य दवे के सहयोग से किया जाएगा, जिसके कुल 3 विजेता राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। तत्पश्चात राष्ट्रीय युवा उत्सव 10-12 जनवरी में जाने का अवसर दिया जाएगा एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर यूथ पार्लियामेंट में भाग लेने का…
Read More
पेटेंट का दायरा व्यापक, हर क्षेत्र में आइडिया की सुरक्षा जरूरी – कुलपति प्रो. मांडोत

पेटेंट का दायरा व्यापक, हर क्षेत्र में आइडिया की सुरक्षा जरूरी – कुलपति प्रो. मांडोत

पेटेंट जागरूकता - रिसर्च, आइडिया, इनोवेशन की सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का हुआ आयोजन आयोजन पेटेंट राइटिंग में एक गलत शब्द भी पेटेंट को कर देता है कमजोर - प्रो. आबिद हुसैन उदयपुर  24 अक्टूबर / राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में पेटेंट जागरूकता - रिसर्च, आइडिया और इनोवेशन की सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में ’एसीएम उदयपुर प्रोफेशनल चौप्टर’ , ’सीएसआई उदयपुर चौप्टर’ का तकनीकी सहयोग रहा। वर्कशॉप का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. मंजू मांडोत ने कहा कि ’पेटेंट का दायरा बहुत व्यापक है’…
Read More
अशोका पैलेस में आज सजेगी ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’

अशोका पैलेस में आज सजेगी ‘लफ़्ज़ों की महफ़िल’

‘पथ पर बढ़ता चल’ काव्य प्रतियोगिता के विजेताओं का होगा सम्मान उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल की ओर से रविवार, 25 अक्टूबर को दोपहर 2:30 बजे अशोका पैलेस, जुडियो शोरूम के ऊपर, 100 फीट शोभागपुरा रोड, उदयपुर में मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उदयपुर सहित देशभर के कवि, साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी भाग लेंगे। संस्था के संस्थापक एवं संरक्षक मुकेश माधवानी ने बताया कि यह आयोजन संस्था की नियमित मासिक साहित्यिक श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य साहित्य, कविता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना तथा रचनाकारों को अपनी…
Read More
गुलाब बाग साथियों द्वारा प्रस्तुत गीत, संगीत की महफिल खूब जमीं

गुलाब बाग साथियों द्वारा प्रस्तुत गीत, संगीत की महफिल खूब जमीं

उदयपुर 24  अक्टूबर गुलाब बाग मित्र मंडल उदयपुर के साथियों द्वारा संगीत के क्षेत्र में उभरते कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने हेतु साप्ताहिक गीत संगीत कार्यक्रम शुरू किया गया. मंडल के महामंत्री राजेंद्र सेन ने  बताया कि गुलाब बाग भ्रमण पर आने वाले साथियों में से गीत संगीत का जिन को शौक है उन्हें मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक शनिवार को गीत संगीत कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम की शुरुआत राजेंद्र सेन ने अपने गीत" तुम अगर साथ देने का वादा करो "इससे की,इसके पश्चात बृजमोहन वशिष्ठ ने,"में बसाना चाहता स्वर्ग धरती पर "यह गीत सुनाया, इसके बाद…
Read More
पहला वोट अपनी मां के नाम: बेटी ने मां को जिताने के लिए किया पहली बार मतदान

पहला वोट अपनी मां के नाम: बेटी ने मां को जिताने के लिए किया पहली बार मतदान

कुराबड़ पंचायत समिति | ग्राम पंचायत आट गुड़ली | वार्ड 1 मतदान महापर्व में आट गुड़ली में एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला उदयुपर। वार्ड पंच उम्मीदवार रेणुका दिनेश औदिच्य की बेटी जाह्नवी औदिच्य ने लोकतंत्र के इस उत्सव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया, और अपना पहला वोट अपनी ही मां के नाम किया। जाह्नवी ने पहली बार वोट डालकर न केवल एक जागरूक मतदाता होने का परिचय दिया, बल्कि एक बेटी होने का फर्ज भी निभाया। मां के चुनाव में बेटी का पहला वोट, पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।…
Read More
सांवरियाजी मंडफिया में हज खिदमत कमेटी का गठन, हाजी जाकिर हुसैन मंसूरी बने सदर

सांवरियाजी मंडफिया में हज खिदमत कमेटी का गठन, हाजी जाकिर हुसैन मंसूरी बने सदर

जिला हज खिदमत कमेटी के जिलाध्यक्ष उबैद खान ठेकेदार ने सौंपा नियुक्ति पत्र, निंबाहेड़ा कमेटी के पदाधिकारियों ने किया स्वागत निंबाहेड़ा, 24 अक्टूबर,(ज़ाकिर हुसैन). सांवरियाजी मंडफिया में हाजियों की खिदमत, सहयोग एवं मार्गदर्शन के उद्देश्य से हज खिदमत कमेटी का गठन किया गया। जिला हज खिदमत कमेटी चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष उबैद खान ठेकेदार ने हाजी जाकिर हुसैन मंसूरी को हज खिदमत कमेटी सांवरियाजी का सदर (अध्यक्ष) नियुक्त किया। इस अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कमेटी के गठन एवं पदाधिकारियों के चयन का अधिकार भी प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद हज खिदमत कमेटी निंबाहेड़ा के पदाधिकारियों…
Read More
अनुसंधान, नवाचार और गुणवत्ता वैश्विक सफलता का मंत्र- विनय दीक्षित

अनुसंधान, नवाचार और गुणवत्ता वैश्विक सफलता का मंत्र- विनय दीक्षित

“इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप एवं सस्टेनेबिलिटी – खाद्य एवं डेयरी उद्योग का अगला दशक” विषयक दोदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन उद्योग जगत के दिग्गजों ने साझा किए सफलता के अनुभव ‘फूड एंड डेयरी’ क्षेत्र में अपार संभावनाएँ - कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह उदयपुर, 24 अक्टूबर, 2026। कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी (CDFT), उदयपुर एवं CDFT एलुमनाई एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 24 अक्टूबर, 2026 को “इनोवेशन, टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप एवं सस्टेनेबिलिटी – खाद्य एवं डेयरी उद्योग का अगला दशक” विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर स्थित महाराणा प्रताप सभागार, उदयपुर में हुआ। इस…
Read More
झीलों की नगरी में कैपिटल मार्केट पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से, देशभर के विशेषज्ञ देंगे निवेश के गुर

झीलों की नगरी में कैपिटल मार्केट पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से, देशभर के विशेषज्ञ देंगे निवेश के गुर

- ‘चाणक्य - निवेश की नीति’ थीम पर आज से शुरू होगा आयोजन, - निवेशकों, युवाओं, व्यवसायियों और आमजन को भी मिलेगा भाग लेने का अवसर उदयपुर, 23 अक्टूबर।  झीलों की नगरी उदयपुर में पहली बार कैपिटल मार्केट यानी पूंजी बाजार विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। आईसीएआई उदयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए चिराग धर्मावत ने बताया कि भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान की वित्तीय बाजार एवं निवेशक जागरूकता समिति के तत्वावधान में आईसीएआई उदयपुर शाखा की ओर से यह सम्मेलन 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को रामी रॉयल रिजॉर्ट एंड स्पा, उदयपुर में आयोजित होगा। सम्मेलन…
Read More
महाराजा श्री अग्रसेन सहकारी समिति के चुनाव 20 दिसंबर को, आर.के. अग्रवाल को सौंपी चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी

महाराजा श्री अग्रसेन सहकारी समिति के चुनाव 20 दिसंबर को, आर.के. अग्रवाल को सौंपी चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी

उदयपुर। महाराजा श्री अग्रसेन बचत एवं साख सहकारी समिति, उदयपुर के निदेशक मंडल की बैठक गुरुवार शाम सूरजपोल स्थित अग्रवाल भवन में समिति अध्यक्ष के.एम. जिंदल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के द्विवार्षिक चुनाव 20 दिसंबर 2026 को कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए प्रवासी अग्रवाल समाज समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. अग्रवाल को चुनाव अधिकारी तथा बी.एल. अग्रवाल को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। निदेशक मंडल के सदस्य एवं प्रवासी अग्रवाल समाज समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. अग्रवाल ने बताया कि बैठक का शुभारंभ महाराजा भगवान श्री अग्रसेन…
Read More
error: Content is protected !!