Year: 2026

राजस्थान क्षत्रिय दमामी महासभा में समाजहित के अहम फैसले

राजस्थान क्षत्रिय दमामी महासभा में समाजहित के अहम फैसले

एकजुटता के साथ समाज उत्थान की नई दिशा तय, घनश्याम वर्मा के नेतृत्व पर जताया विश्वास महासभा में 250 से अधिक समाजबंधुओं की सहभागिता, शिक्षा और छात्रावास को लेकर लिए महत्वपूर्ण निर्णय उदयपुर, 6 सितम्बर। राजस्थान क्षत्रिय दमामी महासभा (त्ज्ञक्क्ड) की विशाल महासभा रविवार को चित्रकूट नगर स्थित समाज के छात्रावास भवन में आयोजित हुई। महासभा में 250 से अधिक समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान समाजोत्थान के लिए समाजबंधुओं ने भरपूर समर्थन देते हुए महत्वपूर्ण अंशदान भी प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के संरक्षक रामनारायण जी बनावत ने की। महासभा का शुभारंभ त्ज्ञक्क्ड अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के…
Read More
सेवा के संकल्प के साथ अग्रवाल महासभा ने मनाया स्थापना दिवस

सेवा के संकल्प के साथ अग्रवाल महासभा ने मनाया स्थापना दिवस

अन्नपूर्णा रसोई में 200 जरूरतमंदों को कराया भोजन, वर्षभर की सेवा गतिविधियों को किया याद उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा जिला इकाई उदयपुर एवं महिला प्रकोष्ठ की ओर से जिला इकाई के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस सेवा कार्य के साथ मनाया गया। उदयपोल स्थित अन्नपूर्णा रसोई में गरीब एवं वंचित लोगों को भोजन कराया गया। जिला महामंत्री नरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्थापना दिवस पर करीब 200 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। उन्होंने कहा कि जिला इकाई एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा वर्षभर समाजसेवा के क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्य किए गए। महासभा का उद्देश्य जरूरतमंदों की…
Read More
पर्युषण आत्मा के समीप रहने का पर्वःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

पर्युषण आत्मा के समीप रहने का पर्वःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर। महावीर समवशरण सभागार में धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने 8 सितंबर से प्रारंभ होने वाले पर्युषण पर्व को आत्मचिंतन एवं आत्मशुद्धि का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि अहिंसा, सदाचार, अपरिग्रह, क्षमा, संयम एवं सीमित उपभोग का चिंतन जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाता है। व्यक्ति को अपनी भूलों का प्रायश्चित कर वैर-द्वेष त्यागते हुए आत्मा के समीप रहने का प्रयास करना चाहिए। प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि ने पर्युषण को आत्मा का उत्सव बताते हुए आठ दिनों में धार्मिक एवं आध्यात्मिक साधना, तप और त्याग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपाध्याय रमेश मुनि एवं मुनि…
Read More
हलवाई बंधुओं का सम्मान समारोह

हलवाई बंधुओं का सम्मान समारोह

जिनके हुनर से महकती हैं खुशियां, उन हलवाई बंधुओं को मिलेगा सम्मान हलवाई व्यापार कल्याण संघ का सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन 16 सितंबर को अशोक ग्रीन में उदयपुर। शादी हो या सामाजिक समारोह, धार्मिक आयोजन हो या पारिवारिक उत्सवकृहर आयोजन की मिठास और स्वाद को यादगार बनाने में हलवाई बंधुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। घंटों मेहनत कर अपनी पाककला से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने वाले इन कर्मठ कारीगरों और व्यापारियों के सम्मान में हलवाई व्यापार कल्याण संघ की ओर से सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 16 सितंबर को अशोक ग्रीन में होगा। संघ के…
Read More
130 जोड़ों ने श्रद्धाभाव से किया उवसग्गहरं महापूजन

130 जोड़ों ने श्रद्धाभाव से किया उवसग्गहरं महापूजन

कृष्णगिरी पीठाधीश्वर वसंत विजयानंद गिरी महाराज के मंत्रोच्चारों से गूंजा दादाबाड़ी, करीब 500 श्रद्धालुओं ने किए गुरुदेव के दर्शन उदयपुर। श्री जैन श्वेतांबर वासुपूज्य महाराज मंदिर ट्रस्ट एवं श्री चातुर्मास व्यवस्था समिति के संयुक्त तत्वावधान में मेवाड़ मोटर्स लिंक रोड स्थित दादाबाड़ी में रविवार को कृष्णगिरी पीठाधीश्वर वसंत विजयानंद गिरी महाराज एवं साध्वी डॉ. विद्युतप्रभाश्रीजी के सानिध्य में उवसग्गहरं महापूजन का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन हुआ। महापूजन में 130 जोड़ों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बना दिया। गुरुदेव वसंत विजयानंद गिरी महाराज के मुखारविंद से हुए मंत्रोच्चारों से पूरा दादाबाड़ी परिसर भक्तिमय हो उठा। शुद्ध मन से की…
Read More
प्रकृति के श्रृंगार एवं कृष्ण जन्माष्टमी के गीतों से सराबोर रही सुर संगम की संध्या

प्रकृति के श्रृंगार एवं कृष्ण जन्माष्टमी के गीतों से सराबोर रही सुर संगम की संध्या

उदयपुर/ सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप की संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि सावन द्वारा प्रकृति के श्रृंगार एवं कृष्ण जन्माष्टमी के गीतों की थीम पर इस माह की संगीत संध्या आयोजित की गई। यह आयोजन नेचर एवं भक्ति के गीतों का अनूठा संगम था । जिसमें सदस्यों ने प्रकृति एवं कृष्ण जन्म से संबंधित गीतों को प्रस्तुत कर खूब आनंद लिया । कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश गन्धर्व ने बताया कि एक और जहां प्रकृति के कण कण में संगीत बसा है जो सावन में अपने पूर्ण यौवन पर होता है तो दूसरी और कृष्ण भक्ति रस में डूब कर ईश्वर…
Read More
वार्ड 12 निर्दलीय प्रत्याशी यतेंद्र दाधीच का सघन जनसंपर्क

वार्ड 12 निर्दलीय प्रत्याशी यतेंद्र दाधीच का सघन जनसंपर्क

एकलव्य और चंपा कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में किया घर-घर सम्पर्क क्षेत्रवासियों की सुनी समस्या, जल्द निस्तारण का वादा उदयपुर। चुनाव चिन्ह ‘कोट’ के साथ चुनावी मैदान में उतरे वार्ड—12 प्रत्याशी यतेंद्र दाधीच ने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने एकलव्य कॉलोनी, अमर नगर, गणगौर कॉम्प्लेक्स और चंपा कॉलोनी, पूर्बिया कॉलोनी में घर-घर जाकर सीधे नागरिकों से संवाद साधा और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को दर्ज किया। पूर्बिया कॉलोनी में लम्बे समय से लम्बित पडा नाले का निर्माण का पूर्ण कराने का क्षेत्रवासियों को दिया आश्वासन।…
Read More
सीएम भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में किया रोड शो, उमडे भाजपा कार्यकर्ता

सीएम भजनलाल शर्मा ने उदयपुर में किया रोड शो, उमडे भाजपा कार्यकर्ता

उदयपुर। नगर निगम चुनाव के प्रचार प्रसार के बीच शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाम को उदयपुर पहुंचे और चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान पूरे जिले भर से बडी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उमडे और रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो की तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड बीते दो तीन दिन से उदयपुर में डेरा डाले हुए व्यवस्थाएं संभाले हुए थे। रोड शो को सफल बनाने के लिए पार्टी द्वारा जिले भर में पार्टी पदाधिकारियों को अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को लाने…
Read More
फार्मेसी में शोध-नवाचार पर जोर, नर्सिंग विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का सम्मान

फार्मेसी में शोध-नवाचार पर जोर, नर्सिंग विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों का सम्मान

शिक्षक दिवस पर जर्नादन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ में फार्मेसी एवं नर्सिंग विभागों में हुए विविध आयोजन उदयपुर, 5 सितंबर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में शिक्षक दिवस के अवसर पर फार्मेसी एवं नर्सिंग विभाग द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। फार्मेसी विभाग में बी.फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए “फार्मेसी में विभिन्न करियर एवं उभरते आयाम” विषय पर परिचयात्मक एवं करियर उन्मुखी कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. मंजू मांडोत ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित अध्ययन के साथ शोध, नवाचार, प्रयोग एवं कौशल विकास पर ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि फार्मेसी…
Read More
पीएफसी एजुकेशन में शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से जीता दिल

पीएफसी एजुकेशन में शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से जीता दिल

उदयपुर, 5 सितंबर। शिक्षक और विद्यार्थी के बीच स्नेह, सम्मान एवं विश्वास के रिश्ते को समर्पित शिक्षक दिवस के अवसर पर पीएफसी एजुकेशन इंस्टीट्यूट में हर्षाेल्लास के साथ भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में पीएफसी एजुकेशन की निदेशक एवं शिक्षिका मीनाक्षी भेरवानी मैम ने विद्यार्थियों को उनके करियर एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान से…
Read More
error: Content is protected !!