महिला पर्यवेक्षक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न
उदयपुर, 24 जुलाई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2026 शुक्रवार को जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में उदयपुर जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। एडीएम प्रशासन एवं उपनियंत्रक परीक्षा दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में कुल 42 केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें कुल 10,898 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। 7,790 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 3,108 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए. जिले का कुल उपस्थिति प्रतिशत 71.48 प्रतिशत रहा। अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवारों के सर्वे कार्य को 26 जुलाई तक बढ़ाया गया उदयपुर, 24 जुलाई। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग…
