शिक्षा के नाम पर बच्चों को राजस्थान से बाहर ले जाकर धर्मान्तरण कर रहा गिरोह, सांसद रावत ने एसआईटी गठित करने व एनआईए, सीबीआई-आईबी जांच की मांग की
-गोवा में पकडे गए उदयपुर जिले के 7 बच्चे, तमिलनाडू ले जा रहे थे -रेस्क्यू कर उदयपुर लाया गया, बाल कल्याण समिति ने किए इंतजाम -कुछ बच्चे पहले से ही तमिलनाडू पहुंचा दिए गए, गिरोह षड़यंत्र पूर्वक कर रहा काम उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कथित ईसाई मिशनरियों व एक सुगठित इकोसिस्टम द्वारा शिक्षा की आड में बच्चों को राजस्थान से बाहर ले जाने और फिर उनका धर्मान्तरण करने के मामलों की रचना बहुस्तरीय व डिजिटल लेन-देन की संभावना को देखते हुए एनआईए, सीबीआई और इंटेलिजेंस ब्यूरो आईबी से जांच करवाने की मांग की है।…
