Day: November 26, 2026

अनंता हॉस्पिटल में हृदय रोग चिकित्सा की विशेष उपलब्धिए बिना एक्स.रे के गर्भवती महिला के हृदय का छेद किया बंद

अनंता हॉस्पिटल में हृदय रोग चिकित्सा की विशेष उपलब्धिए बिना एक्स.रे के गर्भवती महिला के हृदय का छेद किया बंद

स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन कार्यशाला में एक ही दिन में किए गए छह जटिल हृदय उपचार राजसमंद। अनंता हॉस्पिटल के हृदय रोग विभाग द्वारा स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन की विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों का उपयोग करते हुए एक ही दिन में छह हृदय संबंधी इंटरवेंशनल प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक संपन्न की गईं। एग्ज्यूक्टिव डायरेक्टर डॉ. नितिन षर्मा ने बताया कि इस इस कार्यशाला का उद्देश्य हृदय रोगों के उपचार में आधुनिक इंटरवेंशनल तकनीकों को बढ़ावा देना चिकित्सकीय कौशल का विकास करना तथा मरीजों को उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। कार्डियोलोजिस्ट डॉ. योगेन्द्रसिंह राणावत…
Read More
जाने-माने मिर्गी रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुक्करवाला के सानिध्य में 28 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर

जाने-माने मिर्गी रोग विशेषज्ञ एवं न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुक्करवाला के सानिध्य में 28 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर

उदयपुर। मिर्गी रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने तथा आमजन को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा 28 नवंबर 2026 को निःशुल्क मिर्गी (एपिलेप्सी) रोग शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष तथा एपिलेप्सी विशेषज्ञ *डॉ. अनीस जुक्करवाला* मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान करेंगे। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, निःशुल्क EEG जांच तथा MRI एवं CT स्कैन की चयनित जांचों पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही मिर्गी रोग के…
Read More
प्रतापगढ़ जिला परिषद उप जिला प्रमुख पद पर बीएपी के रमेश चन्द्र मीणा निर्वाचित

प्रतापगढ़ जिला परिषद उप जिला प्रमुख पद पर बीएपी के रमेश चन्द्र मीणा निर्वाचित

रमेश चन्द्र मीणा को मिले 13 मत, कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश चन्द्र जाट को 11 वोट; एक सदस्य ने नहीं किया मतदान प्रतापगढ़। जिला परिषद प्रतापगढ़ के उप जिला प्रमुख पद के लिए गुरुवार को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रत्याशी रमेश चन्द्र मीणा ने 13 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश चन्द्र जाट को 11 मत मिले, जबकि नोटा के पक्ष में एक भी मत नहीं पड़ा। कुल 24 मतों में से 24 मत डाले जाने की सूचना के साथ एक सदस्य के मतदान नहीं करने का उल्लेख भी सामने…
Read More
अधिकारों के लिए घर-घर जाकर हमें संविधान के मूल्यों को समझाना जरुरी: काले

अधिकारों के लिए घर-घर जाकर हमें संविधान के मूल्यों को समझाना जरुरी: काले

संविधान दिवस: संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान व सर्व समाज की ओर से आयोजित हुआ समारोह उदयपुर। घर-घर जाकर हमें संविधान के मूल्यों को समझाना होगा, तभी हम संविधान में निहित अधिकारों को पा सकेंगे और उनकी रक्षा कर पाएंगे। अब केवल संविधान की जयकार से काम नहीं चलेगा, संविधान जीवन मूल्य है जिसे जानना और समझना भी होगा। दुनिया के सबसे समृद भारत के संविधान को समझने के लिए हमें इसके इतिहास को जानना पडेगा क्योंकि संविधान हमारे समर्थन में है, लेकिन व्यवस्था हमारे विरोध में है। संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान व सर्व समाज की ओर से गुरुवार को यहां…
Read More
जनसंख्यकीय परिवर्तनों पर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक  शुक्रवार को

जनसंख्यकीय परिवर्तनों पर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक  शुक्रवार को

उदयपुर, 26 नवंबर। केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनसंख्यकीय परिवर्तनों पर गठित उच्च स्तरीय समिति (एचएलसीबीसी) की बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट के मिनी सभागार में आयोजित होगी। बैठक में जनसंख्यकीय परिवर्तनों से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि बैठक समिति सदस्य की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के मिनी सभागार में उपस्थित रहने निर्देश दिए हैं। 13वें उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के आयोजन को लेकर बैठक मंगलवार 1…
Read More
संविधान दिवस पर जिलेभर में विविध आयोजन, संविधान की प्रस्तावना की ली शपथ

संविधान दिवस पर जिलेभर में विविध आयोजन, संविधान की प्रस्तावना की ली शपथ

अधिकारियों-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने संविधान के मूल आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प उदयपुर, 26 नवंबर। जिलेभर में गुरुवार को संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सूचना केंद्र सहित विभिन्न राजकीय कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस दौरान जिला परिषद सीईओ प्रीतम कुमार, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद…
Read More
दलीचंद डांगी बने उदयपुर जिला परिषद के उप जिला प्रमुख

दलीचंद डांगी बने उदयपुर जिला परिषद के उप जिला प्रमुख

पंयायतीराज आम चुनाव 2026 -भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस के उदयलाल डामोर को 5 मतों से हराया, सभी 47 सदस्यों ने किया मतदान उदयपुर, 26 नवंबर। उदयपुर जिला परिषद के उप जिला प्रमुख पद पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दलीचंद डांगी निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल डामोर को 5 मतों से पराजित किया। उप जिला प्रमुख के निर्वाचन के लिए गुरुवार को जिला परिषद सभागार में मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय दोपहर 3 बजे शुरू हुई। मतदान में जिला परिषद के सभी 47 सदस्यों ने भाग लिया। मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी दलीचंद डांगी को 26 मत प्राप्त हुए,…
Read More
एसीसीए परीक्षा में शाहीन बानो का विश्व स्तर पर जलवा, विश्व रैंक 2 और भारत रैंक 1 हासिल कर उदयपुर का नाम रोशन किया

एसीसीए परीक्षा में शाहीन बानो का विश्व स्तर पर जलवा, विश्व रैंक 2 और भारत रैंक 1 हासिल कर उदयपुर का नाम रोशन किया

पीएफसी एजुकेशन की छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता, संस्थान में सम्मान समारोह आयोजित उदयपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित एसीसीए (एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स) परीक्षा के ऑडिट एंड एश्योरेंस विषय में पीएफसी एजुकेशन, उदयपुर की छात्रा शाहीन बानो ने अखिल भारतीय रैंक 1 और विश्व रैंक 2 हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विश्व के 184 देशों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर शाहीन ने उदयपुर सहित देश का गौरव बढ़ाया है। पीएफसी एजुकेशन की निदेशक मेनाक्षी भेरवानी ने बताया कि शाहीन की सफलता संस्थान के लिए…
Read More
राजस्थान होटलियर्स क्लब ने की नई नियुक्तियां

राजस्थान होटलियर्स क्लब ने की नई नियुक्तियां

उदयपुर। राजस्थान होटलियर्स क्लब की ओर से आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह बड़ौली एवं शेफ विमल धर की मौजूदगी में क्लब के संगठनात्मक विस्तार को लेकर दो नए क्षेत्रीय प्रभारियों की नियुक्ति की गई। समारोह में क्लब अध्यक्ष करण सिंह चंपावत, उपाध्यक्ष लाल सिंह झाला, कोषाध्यक्ष नरपत सिंह, सचिव एस. रिहान अली तथा संस्थापक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, रजनीकांत शर्मा, नरेंद्र मेहता सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। क्लब की संगठनात्मक गतिविधियों को राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार देने तथा होटल व्यवसायियों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से योगेश कुमार व रजत…
Read More
अंबेडकर के सपनों का भारत साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही मोदी सरकार: सांसद मन्नालाल रावत

अंबेडकर के सपनों का भारत साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही मोदी सरकार: सांसद मन्नालाल रावत

सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट उदयपुर में आयोजित हुई संविधान दिवस पर संगोष्ठी उदयपुर। संविधान दिवस के अवसर पर सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट उदयपुर में संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विकसित भारत के संकल्प को लेकर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रुप में सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि अगर इतिहास देखा जाए तो कांग्रेस के शासन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान में 70 से अधिक बार संशोधन कर अपने निजी हित साधे गए जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अटल बिहारी वाजपेयी के भाजपा शासन में संविधान की रक्षा कर दलित, पिछडे, जनजाति और ओबीसी वर्ग…
Read More
error: Content is protected !!