Day: November 3, 2026

वार्ड 67 में पदयात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक, विकास कार्यों की दी जानकारी

वार्ड 67 में पदयात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक, विकास कार्यों की दी जानकारी

उदयपुर। भाजपा के “लोकतंत्र बचाओ - अराजकता हटाओ” अभियान के तहत 4 नवंबर को होने वाली पदयात्रा की तैयारी को लेकर मंगलवार सायं वार्ड 67 स्थित ठाकुर जी मंदिर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रोशन जी गायरी ने की। बैठक में पार्षद निशा सालवी ने स्वागत उद्बोधन दिया। समाजसेवक अशोक वीरवाल ने वार्ड 67 को 80 वार्डों में सर्वश्रेष्ठ बनाने का आह्वान किया। करण जी जारोली ने सभी कार्यकर्ताओं से कल सुबह होने वाली रैली में भाग लेने का आग्रह किया। मनोज दवे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा सुरेश जी सालवी ने बताया कि वार्ड में विकास कार्य…
Read More
खेलगांव में खिलाड़ियों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

खेलगांव में खिलाड़ियों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित उदयपुर, 3 नवम्बर। राज्य सरकार के निर्देशों और पर्यावरण विभाग के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह (1 से 7 नवंबर 2026) के क्रम में मंगलवार को महाराणा प्रताप खेलगांव स्थित स्केटिंग रिंक में एक विशेष जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजन में विभिन्न खेलों से जुड़े युवा खिलाड़ियों और बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की शपथ ली। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खेल प्रशिक्षकों और…
Read More
उदयपुर में दीपावली पर प्रदूषण की विशेष निगरानी

उदयपुर में दीपावली पर प्रदूषण की विशेष निगरानी

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल ने शुरू किया 15 दिवसीय अभियान उदयपुर, 3 नवम्बर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा उदयपुर शहर में दीपावली के पावन अवसर पर वायु एवं ध्वनि प्रदूषण की स्थिति का आंकलन करने के लिए 15 दिवसीय विशेष निगरानी अभियान शुरू किया गया है। पिछले पांच वर्षों से लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत इस वर्ष भी शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रदूषण के स्तर पर पैनी नजर रखी जा रही है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशानुसार, शहर…
Read More
पंच गौरव योजना के तहत ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

पंच गौरव योजना के तहत ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

झाड़ोल में ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता उदयपुर, 3 नवम्बर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पंच गौरव योजना एवं एक जिला एक खेल के अंतर्गत उदयपुर जिले के जनजातीय व ग्रामीण अंचलों (झाड़ोल, कोटड़ा तथा फलासिया) की ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता (टैलेंट सर्च) का सफल आयोजन सोनी रिसॉर्ट, झाड़ोल में किया गया। यह प्रतियोगिता जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल तथा उदयपुर विकास प्राधिकरण एवं नगर विकास प्रन्यास आयुक्त अभिषेक खन्ना के दिशा-निर्देशों के क्रम में और जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व स्थानीय प्रतिभाओं को तराशकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के…
Read More
उदयपुर गीतांजलि गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में डायफ्रैग्मैटिक हर्निया की दुर्लभ एवं जटिल सर्जरी सफल

उदयपुर गीतांजलि गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में डायफ्रैग्मैटिक हर्निया की दुर्लभ एवं जटिल सर्जरी सफल

-65 वर्षीय मरीज का पूरा पेट और बड़ी आंत छाती में पहुंचे, फेफड़ा दबा; गैस्ट्रो सर्जन डॉ. हेमंत जैन और टीम ने किया सफल ऑपरेशन। उदयपुर। गीतांजलि हॉस्पिटल, उदयपुर के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में गैस्ट्रो एवं लिवर सर्जन डॉ. हेमंत जैन और उनकी टीम ने एक दुर्लभ एवं अत्यंत जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन किया। 65 वर्षीय मरीज गंभीर सांस की तकलीफ, ऑक्सीजन की आवश्यकता, खाना नहीं खा पाने और लगातार उल्टियों की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचा था। जांच में पता चला कि मरीज को डायफ्रैग्मैटिक हर्निया (Diaphragmatic Hernia) के साथ गैस्ट्रिक वॉल्वुलस (Gastric Volvulus) की समस्या थी। इसमें…
Read More
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे 4 नवंबर को उदयपुर आएंगी

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे 4 नवंबर को उदयपुर आएंगी

उदयपुर, 03 नवम्बर। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे बुधवार, 4 नवंबर को उदयपुर के दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10ः40 बजे महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। केंद्रीय राज्य मंत्री उदयपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर शाम 4.30 बजे महाराणा प्रताप हवाई एयरपोर्ट पहुंचकर नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को राहत, गेहूं वितरण की अंतिम तिथि बबढाई उदयपुर, 03 नवम्बर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में लाभान्वित जिले के उपभोक्ताओं को राहत देते हुए राजस्थान सरकार ने अक्टूबर 2026 के गेहूं वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर…
Read More
केंद्रीय कारागृह में बंदियों एवं कर्मचारियों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

केंद्रीय कारागृह में बंदियों एवं कर्मचारियों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत पानी की बचत और टंकियों की सफाई का कार्यक्रम आयोजित उदयपुर, 3 नवम्बर। केंद्रीय कारागृह उदयपुर में 1 से 7 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह 2026 के तहत मंगलवार को तीसरे दिन जल संरक्षण एवं पानी की बर्बादी रोकने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कारागृह के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लगभग 1100 बंदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कारापाल भगवान सहाय एवं जलापूर्ति से संबंधित कार्य करने वाले प्रहरी रामेश्वर प्रसाद ने बंदियों और कर्मचारियों को पानी बचाने के विभिन्न तरीके बताए। उन्होंने दैनिक दिनचर्या में पानी…
Read More
दूध तलाई स्थित वाटर फिल्टर प्लांट पर कार्मिकों को समझाए पानी की बर्बादी रोकने के तरीके

दूध तलाई स्थित वाटर फिल्टर प्लांट पर कार्मिकों को समझाए पानी की बर्बादी रोकने के तरीके

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह जिले के विभिन्न ब्लॉक में पेयजल स्रोतों से लिए गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल उदयपुर, 03 नवंबर। ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के तत्वावधान में जल संरक्षण एवं पेयजल गुणवत्ता को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके तहत शहर के दूध तलाई स्थित वाटर फिल्टर प्लांट पर विभागीय कार्मिकों को जल शोधन प्रक्रिया के दौरान होने वाली पानी की बर्बादी रोकने और वेस्ट वाटर का प्रभावी उपयोग करने के तरीकों की जानकारी दी गई। वहीं, जिले के विभिन्न ब्लॉक में पेयजल स्रोतों से पानी के नमूने एकत्रित कर…
Read More
खेरवाड़ा, ऋषभदेव, कल्याणपुर और नयागांव पंचायत समिति क्षेत्रों में हुआ मतदान

खेरवाड़ा, ऋषभदेव, कल्याणपुर और नयागांव पंचायत समिति क्षेत्रों में हुआ मतदान

पंचायतीराज आम चुनाव - 2026 तृतीय चरण: लोकतंत्र के उत्सव को लेकर मतदाताओं में उत्साह जिला परिषद के 8 और पंचायत समितियों के 62 वार्डों के लिए मतदान उदयपुर, 3 नवम्बर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तृतीय और उदयपुर जिले में मतदान के अंतिम चरण के तहत मंगलवार को जिले की चार पंचायत समितियों खेरवाड़ा, ऋषभदेव, कल्याणपुर एवं नयागांव में मतदान हुआ। लोकतंत्र के उत्सव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गांव की सरकार चुनने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की रेलमपेल रही। युवाओं से लेकर बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।…
Read More
अच्छा स्वभाव ही जीवन को सफलता दिलाता हैःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

अच्छा स्वभाव ही जीवन को सफलता दिलाता हैःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

देवेन्द्र धाम में भक्तामर अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर मुनिश्री के प्रेरक विचार उदयपुर। स्थानीय महावीर समवशरण में आयोजित भक्तामर अनुष्ठान की पूर्णता के अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि जी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके स्वभाव से ही होती है। बचपन में मिले अच्छे संस्कारों से ही श्रेष्ठ स्वभाव का निर्माण होता है। एक व्यक्ति अपने मधुर व्यवहार से हजारों मित्र बना लेता है, वहीं दूसरा अपने कटु स्वभाव के कारण कई दुश्मन खड़े कर लेता है। मधुर व सरल स्वभाव वाला व्यक्ति ही जीवन में तरक्की करता है। मुनिश्री ने कहा…
Read More
error: Content is protected !!