Day: October 9, 2026

संकटमोचन हनुमान के आह्वान के साथ शुरू हुआ दस दिवसीय भव्य रामलीला का महामंचन

संकटमोचन हनुमान के आह्वान के साथ शुरू हुआ दस दिवसीय भव्य रामलीला का महामंचन

प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंजा निम्बार्क महाविद्यालय का मैदान उदयपुर, 09 अक्टूबर। "राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥" "सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रक्षक काहू को डर ना॥" प्रभु श्रीराम के दरबार के अनन्य रक्षक और भक्तों के संबल परमवीर हनुमान के पावन आह्वान तथा स्तुति के साथ शौर्य की धरा उदयपुर में मर्यादा पुरुषोत्तम की पावन लीलाओं का महाअनुष्ठान प्रारंभ हुआ। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा की सिद्ध चौपाइयों की पावन गूंज, गुरु वंदना के श्लोकों और भगवान लक्ष्मीनारायण की अलौकिक आरती के साथ दस दिवसीय भव्य श्रीरामलीला का शुभारंभ हुआ। श्रोताओं और श्रद्धालुओं…
Read More
कर्मों पर ही व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य निर्भर : मुनि आदित्य सागर

कर्मों पर ही व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य निर्भर : मुनि आदित्य सागर

उदयपुर, 9 अक्टूबर। व्यक्ति को किसी अन्य विषय की जानकारी हो या न हो, लेकिन उसे अपने कर्मों के बारे में अवश्य पता होना चाहिए, क्योंकि व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य उसके कर्मों पर ही निर्भर करता है। यह विचार शुक्रवार को श्रुतसंवेगी महाश्रमण मुनि श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ने नारायण सेवा संस्थान के नवनिर्मित वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में संचालित सेवा प्रकल्पों के अवलोकन के बाद अपने मंगल प्रवचन में व्यक्त किए। मुनि श्री ने कहा कि व्यक्ति के कर्म ही उसे सफलता के शिखर तक पहुंचाते हैं और उसकी असफलता का कारण भी बनते हैं। कर्मों के आधार पर…
Read More
राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत 09 से 15 अक्टूबर तक होंगे विविध जनजागरूकता एवं व्यवसाय संवर्धन कार्यक्रम

राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत 09 से 15 अक्टूबर तक होंगे विविध जनजागरूकता एवं व्यवसाय संवर्धन कार्यक्रम

डाक सेवाओं के प्रचार-प्रसार, वित्तीय समावेशन, ग्राहक जागरूकता एवं आधुनिक डाक सुविधाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से होंगे विभिन्न आयोजन उदयपुर, 9 अक्टूबर। भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 09 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में उदयपुर डाक मंडल द्वारा 09 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जनजागरूकता, ग्राहक संपर्क, वित्तीय साक्षरता एवं व्यवसाय संवर्धन संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रवर अधीक्षक डाकघर, उदयपुर मंडल के निर्देशन में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन, व्यापारियों, उद्यमियों, निर्यातकों, विद्यार्थियों तथा…
Read More
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में उदयपुर के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में उदयपुर के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक

उदयपुर। भीलवाड़ा में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में उदयपुर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। भीलवाड़ा प्रतियोगिता में जीते पदक-प्रतियोगिता में सुभाष भाकर ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। हिमांश मालवीय ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक तथा मेडले रिले में कांस्य पदक जीते। वहीं, मंथन कुमावत ने 200 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (IM) तथा मेडले रिले स्पर्धाओं में कांस्य पदक प्राप्त किए। खिलाड़ियों की सफलता पर जताई खुशी-मुख्य तैराकी प्रशिक्षक पीयूष सुखवाल ने बताया कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनके…
Read More
विशाल पिछोला जल पूजन एवं गंगा पूजन आयोजन आज को, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति

विशाल पिछोला जल पूजन एवं गंगा पूजन आयोजन आज को, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति

उदयपुर। श्री बजरंग बली प्रचार समिति के तत्वावधान में शनिवार, 10 अक्टूबर को विशाल पिछोला जल पूजन (गंगा पूजन) आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम भीम परमेश्वर घाट, जोध सिंह जी दायजी पुलिया, चांदपोल बाहर, उदयपुर में आयोजित होगा। आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, सुंदरकांड पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक आरती एवं आतिशबाजी सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5 बजे से सुंदरकांड पाठ के साथ होगी। श्री बजरंग बली प्रचार समिति एवं ऋद्धि सिद्धि बालाजी भक्त मंडल की ओर से दुष्यंत कुमावत, महेश श्रीमाली एवं मधुसूदन सुखवाल के सान्निध्य में सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। इसके बाद शाम 6:30 बजे से 8…
Read More
भील जनजाति की चित्रकला एवं कला कार्यशाला का शुभारंभ

भील जनजाति की चित्रकला एवं कला कार्यशाला का शुभारंभ

उदयपुर, 9 अक्टूबर। माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (टीआरआई) द्वारा जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जनजातीय विरासत, जनजातीय कलारूपों, मौखिक परंपराओं तथा विभिन्न जनजातीय भित्ति चित्र एवं माण्डना कला के संरक्षण, दस्तावेजीकरण और संवर्धन के उद्देश्य से स्पोर्ट टू टीआरआई कार्यक्रम के तहत भील जनजाति के लिए ‘स्टेट लेवल ट्राइबल चित्रकला एवं कला कार्यशाला’ का शुभारंभ शुक्रवार, 9 अक्टूबर को सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) सभागार में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की संयुक्त शासन सचिव मंजू मार्शल के मुख्य आतिथ्य एवं वरिष्ठ कला विशेषज्ञ तथा मोहनलाल सुखाड़िया…
Read More
बाल विवाह रोकथाम और जीवन कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

बाल विवाह रोकथाम और जीवन कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

चाइल्डफंड इंडिया की दो दिवसीय कार्यशाला में बाल अधिकार, कानूनी प्रावधानों और उच्च शिक्षा पर हुई चर्चा उदयपुर, 9 अक्टूबर। चाइल्डफंड इंडिया की ओर से उदयपुर जिले के गोगुंदा, झाड़ोल, फलासिया एवं कोटड़ा क्षेत्र के 50 गांवों में किशोरों और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य जीवन कौशल एवं नेतृत्व विकास को बढ़ावा देने, बाल संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम तथा उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना है। इसी क्रम में 9 अक्टूबर को उदयपुर के होटल आकाशीय इन में 21वीं सदी के जीवन कौशल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण…
Read More
राजपूती शान, पारंपरिक वेशभूषा और तलवारों के साथ रैंप वॉक, साड़ी फेस्टिवल में बीसीआई टीम ने हासिल किया तृतीय स्थान

राजपूती शान, पारंपरिक वेशभूषा और तलवारों के साथ रैंप वॉक, साड़ी फेस्टिवल में बीसीआई टीम ने हासिल किया तृतीय स्थान

अशोका ग्रीन में बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल की महिलाओं ने राजस्थानी संस्कृति, वीरता और नारी शक्ति का किया शानदार प्रदर्शन उदयपुर। भारतीय संस्कृति, राजस्थानी परंपराओं और वीरता की गौरवशाली विरासत को साकार करते हुए बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की महिला टीम ने शी सर्कल इंडिया की ओर से अशोका ग्रीन में आयोजित साड़ी फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि ने आयोजन में मौजूद दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और राजस्थानी संस्कृति की समृद्ध छटा को मंच पर जीवंत कर दिया। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने साड़ी फेस्टिवल में…
Read More
जगजीत सिंह की यादों में सजी ग़ज़लों की महफिल, ‘अंबे चरण कमल हैं तेरे’ से गूंजा भक्तिमय वातावरण

जगजीत सिंह की यादों में सजी ग़ज़लों की महफिल, ‘अंबे चरण कमल हैं तेरे’ से गूंजा भक्तिमय वातावरण

एहसास-ए-ग़ज़ल’ में कलाकारों ने दी सुरों की शानदार प्रस्तुति, श्रोताओं ने तालियों से बढ़ाया उत्साह उदयपुर। ग़ज़ल अकादमी, उदयपुर की ओर से महान ग़ज़ल गायक एवं पद्मभूषण जगजीत सिंह की स्मृति में ‘एहसास-ए-ग़ज़ल’ संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन अशोका ग्रीन पैलेस, 100 फीट रोड पर किया गया।  कार्यक्रम की स्थल साझेदारी अशोका ग्रीन के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश माधवानी द्वारा की गई है। जगजीत सिंह की अमर ग़ज़लों और गीतों को समर्पित इस शाम में कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में ग़ज़ल अकादमी अध्यक्ष डॉ. जे.के. तायलिया, संरक्षक डॉ. प्रेम भंडारी, कोषाध्यक्ष सुभाष मेहता एवं…
Read More
परमात्मा के दर्शन और जिनवाणी का लाभ मिलना अनंत पुण्य का फलःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

परमात्मा के दर्शन और जिनवाणी का लाभ मिलना अनंत पुण्य का फलःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में शुक्रवार को आयोजित नियमित धर्मसभा में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर ने कठोर साधना के माध्यम से सर्वज्ञता प्राप्त की, आत्मशुद्धि के पथ पर आगे बढ़े और संसार को परम कल्याणकारी जैन शासन प्रदान किया। परमात्मा की देशना सुनने तथा जिन प्रतिमा और जिनवाणी का लाभ प्राप्त होना अनंत पुण्य का परिणाम है। आत्मा की उन्नति के लिए ये दोनों अमूल्य साधन हैं, जिनका सदुपयोग कर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। साध्वीश्री ने कहा कि परमात्मा के दर्शन मिलना बड़े सौभाग्य की…
Read More
error: Content is protected !!