दो दिनों में 6 से 7 हजार लोगों ने लिया हिस्सा, 35-40 वाहनों की बुकिंग
ऑटोमोबाइल सेक्टर को 5 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान राउंड टेबल इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘रफ्तार 3.0 ऑटो एक्सपो’ का रविवार को फील्ड क्लब में सफलतापूर्वक समापन हुआ। दो दिनों तक चले इस आयोजन में शहरवासियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, करीब 6 से 7 हजार लोगों ने एक्सपो में पहुंचकर इसे सफल बनाया। उदयपुर लेेकसिटी राउण्ड टेबल के चेयरमैन मोहित सिंघवी ने बताया कि एक्सपो में देश-विदेश के प्रमुख ऑटोमोबाइल ब्रांड्स ने अपनी कारों और टू-व्हीलर्स का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान करीब 35 से 40 कारों और टू-व्हीलर्स की बुकिंग हुई।…
