Day: October 2, 2026

तेज़ इंडस्ट्रीज़ ने रचा नया कीर्तिमान, JSW स्टील से मिले दो प्रतिष्ठित सम्मान

तेज़ इंडस्ट्रीज़ ने रचा नया कीर्तिमान, JSW स्टील से मिले दो प्रतिष्ठित सम्मान

उदयपुर। उदयपुर की प्रतिष्ठित तेज़ इंडस्ट्रीज़ ने अपनी उत्कृष्ट व्यावसायिक उपलब्धियों के दम पर एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जेएसडब्ल्यू स्टील कोटेड प्रोडक्ट्स लिमिटेड की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी को दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। जयपुर के ताज देवी रत्न रिजॉर्ट एंड स्पा में आयोजित जेएसडब्ल्यू स्टील के वितरक सम्मेलन में तेज़ इंडस्ट्रीज़ को ‘चौंपियन ऑफ चौंपियंसदृस्वर्ण’ सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान पश्चिम-1 क्षेत्र में बीजीएल श्रेणी के अंतर्गत सर्वाधिक मात्रा में उत्पाद उठाव के लिए दिया गया। इसी समारोह में कंपनी को ‘क्षितिज उत्कृष्टता सम्मानदृनिरंतर साझेदार, पश्चिम-1’ से भी सम्मानित किया गया।…
Read More
उदयपुर में आज से UTCL-4 का आगाज, राजस्थान भर के 210 टेंट पदाधिकारी जुटे

उदयपुर में आज से UTCL-4 का आगाज, राजस्थान भर के 210 टेंट पदाधिकारी जुटे

उदयपुर, 2 अक्टूबर। राजस्थानभर के टेंट व्यवसायियों के लिए आज का दिन खेल, उत्साह और भाईचारे के नाम रहा। राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति के तत्वावधान में उदयपुर के ओपेरा गार्डन एंड बैंक्वेट में उदयपुर टेंट क्रिकेट लीग (यूटीसीएल)-4 का आज से भव्य आगाज हो गया। तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले प्रदेशभर के टेंट व्यवसायियों की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें करीब 42 जिलों से 210 पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान…
Read More
CPS उदयपुर में सजी पारंपरिक स्वादों की विरासत, बच्चों ने जाना दादी-नानी की रसोई का स्वाद

CPS उदयपुर में सजी पारंपरिक स्वादों की विरासत, बच्चों ने जाना दादी-नानी की रसोई का स्वाद

उदयपुर। बदलते दौर में जहां आधुनिक व्यंजनों ने हमारी थाली में अपनी जगह बना ली है, वहीं कभी राजस्थान और मेवाड़ की रसोई की पहचान रहे कई पारंपरिक पकवान धीरे-धीरे हमारी स्मृतियों तक सीमित होते जा रहे हैं। बाजरे की रोटी, काचरे की चटनी, राबड़ी, सरसों का साग और शाही पुलाव जैसे व्यंजन कभी शादियों और खास आयोजनों की शान हुआ करते थे। इन्हीं भूले-बिसरे स्वादों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की अनूठी पहल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित खाद्य उत्सव में देखने को मिली। आयोजक शेफ विमल धर ने बताया कि सेंट्रल पब्लिक स्कूल, रॉयल राजस्थान शेफ्स सोसायटी के…
Read More
आस्था की राह पर JSG गैलेक्सी: 100 सदस्य तीन दिवसीय तीर्थयात्रा पर हुए रवाना

आस्था की राह पर JSG गैलेक्सी: 100 सदस्य तीन दिवसीय तीर्थयात्रा पर हुए रवाना

उदयपुर। धर्म, आस्था और उल्लास के वातावरण के बीच जेएसजी गैलेक्सी ग्रुप के 100 सदस्य शुक्रवार को तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा पर दो बसों से रवाना हुए। गवरी चौक से यात्रा के प्रस्थान के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और उमंग दिखाई दिया। यात्रा को जेएसजी रीजन चेयरमैन अरुण मांडोत एवं इनकमिंग चेयरपर्सन पारस ढेलावत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने धार्मिक जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की। तीन दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु वीरोदय धाम (बांसवाड़ा), बावनगजा, बड़वानी, मोहनखेड़ा एवं मही पार्श्वनाथ (मध्यप्रदेश) सहित विभिन्न पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। यात्रा…
Read More
महावीर कॉलेज में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, विद्यार्थियों ने दिया सत्य व अहिंसा का संदेश

महावीर कॉलेज में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती, विद्यार्थियों ने दिया सत्य व अहिंसा का संदेश

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के तत्वावधान में महावीर कॉलेज, कीर की चौकी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के जीवन एवं आदर्शों को प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रसेवा और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान निदेशक डॉ. आशीष वया ने की। समारोह में महावीर जैन विद्यालय संस्थान की प्राचार्या डॉ. ज्योतिबाला कूदाल, महावीर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निर्मला पुरोहित, कार्यालय अध्यक्ष अशोक जैन, सांस्कृतिक एवं कार्यक्रम प्रभारी नीलम मोदी सहित समस्त व्याख्याता, प्रशिक्षणार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। समारोह…
Read More
MEAI उदयपुर: सुरक्षित खनन की नई राह दिखाएगी आधुनिक ब्लास्टिंग तकनीक – डॉ. सुरेश शर्मा

MEAI उदयपुर: सुरक्षित खनन की नई राह दिखाएगी आधुनिक ब्लास्टिंग तकनीक – डॉ. सुरेश शर्मा

उदयपुर, 2 अक्टूबर। माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमईएआई), राजस्थान चौप्टर, उदयपुर की ओर से एमईएआई कार्यालय में ‘खनन में नवीन ब्लास्टिंग तकनीक’ विषय पर तकनीकी व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू), वाराणसी के खनन अभियांत्रिकी विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि सुरक्षित, दक्ष और लागत प्रभावी खनन के लिए आधुनिक ब्लास्टिंग तकनीकों को अपनाना समय की आवश्यकता है। डॉ. शर्मा ने बताया कि ब्लास्टिंग की गुणवत्ता पूरे ‘खदान से संयंत्र’ चक्र को प्रभावित करती है। वैज्ञानिक ब्लास्ट डिजाइन से चट्टानों का बेहतर विखंडन होता है, जिससे लोडिंग, परिवहन और पिसाई की…
Read More
डी.पी.एस. उदयपुर की लॉन टेनिस टीम का राष्ट्रीय स्तर के लिये चयन

डी.पी.एस. उदयपुर की लॉन टेनिस टीम का राष्ट्रीय स्तर के लिये चयन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने सीबीएसई द्वारा आई ई एस स्कूल, भोपाल में आयोजित वेस्ट जोन लॉन टेनिस चौंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष विपिन राय ने बताया कि अंडर -14 बालिका वर्ग में खिलाड़ियों की टीम ने अपनी प्रतिभा का परचम फहराते हुए चौंपियनशिप में रनर अप का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की टीम का चयन राष्ट्रीय चौंपियनशिप के लिए किया गया है। अब यह टीम रोहतक, हरियाणा में सीबीएसई नेशनल चौंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने परिश्रम, अनुशासन तथा…
Read More
उदयपुर में आज से शुरू होगा दो दिवसीय स्वास्थ्य महोत्सव, ‘स्वास्थ्य के असली नायकों’ का होगा सम्मान

उदयपुर में आज से शुरू होगा दो दिवसीय स्वास्थ्य महोत्सव, ‘स्वास्थ्य के असली नायकों’ का होगा सम्मान

उदयपुर, 2 अक्टूबर। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, बीमारी की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस तथा बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल की संयुक्त पहल पर वैश्विक स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली महोत्सव उदयपुर स्वास्थ्य महोत्सव के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 3 अक्टूबर को स्टर्लिंग अरावली, उदयपुर में होगा। बीसीआई संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन ‘स्वास्थ्य के असली नायक’ सम्मान समारोह एवं भव्य रात्रि भोज आयोजित किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्य बीमा और व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को…
Read More
अशोक नगर जैन मंदिर में गाजे-बाजे से निकली श्रीजी की रजत पालकी, दश लक्षण पर्व का हुआ समापन

अशोक नगर जैन मंदिर में गाजे-बाजे से निकली श्रीजी की रजत पालकी, दश लक्षण पर्व का हुआ समापन

उदयपुर, 2 अक्टूबर। दश लक्षण पर्व के समापन अवसर पर शुक्रवार को श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, उदासीन आश्रम, अशोक नगर से श्रीजी की भव्य शोभायात्रा एवं रजत पालकी निकाली गई। गाजे-बाजे, धार्मिक धुनों और भगवान श्रीजी के जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष महेंद्र टाया एवं उपाध्यक्ष प्रमोद ठोलिया ने बताया कि शोभायात्रा प्रात: 8 बजे उदासीन आश्रम स्थित अशोक नगर जैन मंदिर से रवाना हुई। श्रीजी की पालकी नगर के विभिन्न मार्गों…
Read More
RCA उदयपुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती, कुलगुरु ने दिया कृषि आत्मनिर्भरता का संदेश

RCA उदयपुर में धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती, कुलगुरु ने दिया कृषि आत्मनिर्भरता का संदेश

उदयपुर, 02 अक्टूबर, 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर द्वारा महापुरुष महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के आईपीएम थिएटर में पुष्पांजलि अर्पित की गई। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह द्वारा उद्बोधन के दौरान अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं गांधी जयंती के अवसर पर गांधीजी के विचारों तथा कृषि आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों, कृषि वैज्ञानिकों एवं…
Read More
error: Content is protected !!