Month: September 2026

जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षित पदों का लॉटरी से निर्धारण

जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षित पदों का लॉटरी से निर्धारण

पंचायतीराज चुनाव 2026 उदयपुर, 23 सितम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनावों के लिए आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया के तहत बुधवार को जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में लॉटरी प्रक्रिया हुई। इसमें जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों एवं प्रधान पदों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिलाओं के लिए आरक्षित पदों का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया गया। उल्लेखनीय है कि उदयपुर में जिला प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित ओपन है। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा…
Read More
स्वदेशी के संकल्प के साथ नागरिक जागरूकता का माध्यम भी बनेगा स्वदेशी मेला — सांसद डॉ. रावत

स्वदेशी के संकल्प के साथ नागरिक जागरूकता का माध्यम भी बनेगा स्वदेशी मेला — सांसद डॉ. रावत

—उदयपुर में गूंजेगा ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ का मंत्र —2 अक्टूबर से चार दिवसीय स्वदेशी मेला लगेगा आरसीए प्रांगण में उदयपुर, 23 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के मंत्र ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा को केंद्र में रखकर उदयपुर में 2 से 5 अक्टूबर तक चार दिवसीय स्वदेशी मेला—2026 न केवल स्वदेशी और स्थानीय रोजगार और व्यवसाय को बढ़ावा देने वाला होगा, बल्कि नागरिक जागरूकता का भी माध्यम बनेगा। यह बात उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बुधवार को यहां मेला स्थल के भूमि पूजन से पूर्व पत्रकारों से संवाद कर…
Read More
11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जनजागरूकता का संदेश

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जनजागरूकता का संदेश

आयुर्वेद अपनाएं, स्वस्थ भविष्य बनाएं आयुर्वेद स्वस्थ जीवन का आधार, जन-जन तक पहुंचे इसका संदेश राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भामाशाहों एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चयनित कार्मिकों का सम्मान उदयपुर, 23 सितम्बर। 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस बुधवार को आलोक संस्थान, सेक्टर-11, उदयपुर स्थित आचार्य श्यामलाल कुमावत सभागार में गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित कर आयुर्वेद को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत गुलाब दास महाराज रहे। अध्यक्षता आलोक संस्थान उदयपुर के निदेशक डॉ.…
Read More
पूर्व राजमाता के निधन पर बीसीआई सदस्यों ने सिटी पैलेस पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

पूर्व राजमाता के निधन पर बीसीआई सदस्यों ने सिटी पैलेस पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

प्रार्थना सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि उदयपुर। मेवाड़ राजघराने की पूर्व राजमाता एवं श्रीजी हुज़ूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की माताश्री के निधन पर बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) परिवार की ओर से गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। बीसीआई सदस्यों ने सिटी पैलेस पहुंचकर आयोजित प्रार्थना सभा में सम्मिलित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी के नेतृत्व में सदस्यों ने श्रीजी हुज़ूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ एवं उनके परिवार से मुलाकात कर इस दुःख की घड़ी में…
Read More
आरएनटी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी समय में संशोधन

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी समय में संशोधन

उदयपुर, 23 सितंबर। राज्य सरकार के आदेश के अनुपालन में राजकीय रविन्द्रनाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालयों में चिकित्सा सेवाओं के समय में संशोधन किया गया है। प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 से सोमवार से शनिवार तक चिकित्सालयों की ओपीडी प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक संचालित होगी। वहीं रविवार एवं राजकीय अवकाश के दिनों में ओपीडी का समय प्रातः 9ः00 बजे से 11ः00 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि संशोधित समय 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। यह व्यवस्था आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालयों में लागू रहेगी।
Read More
शहर में शुक्रवार 25 सितंबर से हर 72 घंटे के अंतराल पर होगी पेयजल आपूर्ति

शहर में शुक्रवार 25 सितंबर से हर 72 घंटे के अंतराल पर होगी पेयजल आपूर्ति

जलदाय विभाग ने की आमजन अपील, मितव्ययता से करें जल का उपयोग उदयपुर,23 सितंबर। कमजोर मानसून और शहर की झीलों में पानी की कम आवक रहने के कारण उदयपुर शहर में पेयजल आपूर्ति का अंतराल बढ़ाया जा रहा है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार 25 सितंबर से शहर में 48 घंटो के स्थान पर 72 घंटो के अंतराल से जलापूर्ति की जाएगी। विभाग ने इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों का आपूर्ति शेड्यूल जारी किया है। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति के निर्धारित समय में कोई बदलाव नही किया गया है सिर्फ आपूर्ति अब…
Read More
राजमाता साहिबा की स्मृति में बैठक सभा का अंतिम दिन

राजमाता साहिबा की स्मृति में बैठक सभा का अंतिम दिन

देशभर से जुटे गणमान्यजन उदयपुर, 23 सितम्बर। उदयपुर की राजमाता साहिबा के अंतिम दिन आयोजित बैठक सभा में देशभर से जनप्रतिनिधियों, पूर्व राजपरिवारों के सदस्यों, उद्योग जगत की हस्तियों, पत्रकारों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, सैन्य अधिकारियों तथा मंदिर-मठों से जुड़े संतों एवं प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक सभा में उपस्थित गणमान्यजनों ने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ एवं पूर्व मेवाड़ राजपरिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी ने राजमाता साहिबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में गोपालगंज, बिहार…
Read More
संसार की नश्वरता समझकर आत्म-ज्ञान की ओर बढ़ेंःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

संसार की नश्वरता समझकर आत्म-ज्ञान की ओर बढ़ेंःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर, 22 सितंबर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में देवेंद्र धाम स्थित महावीर समवशरण में धर्मसभा आयोजित हुई। डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि अज्ञान को केवल ज्ञान के प्रकाश से दूर किया जा सकता है। संसार में मानव के परिभ्रमण का प्रमुख कारण उसका अज्ञान है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की इच्छाओं का कोई अंत नहीं होता। अज्ञान के कारण वह नश्वर पदार्थों को स्थायी मानकर उन्हें पाने में जीवन लगा देता है, जबकि संसार के सभी भौतिक पदार्थ यहीं रह जाते हैं। भक्तामर स्तोत्र के रचयिता आचार्य मानतुंग जी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि…
Read More
साइकिलिंग में उदयपुर के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

साइकिलिंग में उदयपुर के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

हैप्पी होम में 70वीं जिला स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन, 200 खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल उदयपुर। हैप्पी होम में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की ट्रैक एवं रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। 20 सितंबर से शुरू हुई चार दिवसीय प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलगांव ट्रैक मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने ट्रैक एवं रोड साइकिलिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसोलिया की मादड़ी ने विजेता तथा राजकीय उच्च माध्यमिक…
Read More
रोटरी एलीट ने विद्यालय में रोपी हरियाली की नई उम्मीद, लगाए 100 उन्नत वृक्ष

रोटरी एलीट ने विद्यालय में रोपी हरियाली की नई उम्मीद, लगाए 100 उन्नत वृक्ष

उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब उदयपुर एलीट की ओर से रानवाड़ी राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भुवाणा में 100 उन्नत किस्म के वृक्षों का पौधारोपण किया गया। विद्यालय परिसर में लगाए गए ये सभी पौधे पहले से ही 5 से 6 फीट ऊंचाई के हैं, जिससे इनके विकसित होने और जीवित रहने की सफलता दर अधिक रहने की संभावना है। क्लब अध्यक्ष रमेश मोदी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। क्लब सचिव अनिता जैन ने बताया…
Read More
error: Content is protected !!