पीएनजी को स्वच्छ और कुशल ऊर्जा स्रोत के रूप में अपनाने पर बल
पीएनजी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित उदयपुर, 29 सितम्बर। स्वच्छ और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ ईंधन विकल्पों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय कार्यालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल कार्यालय उदयपुर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य उद्योगों में पीएनजी को एक स्वच्छ और अधिक कुशल ऊर्जा स्रोत के रूप में अपनाने के लाभों के प्रति जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम में मादड़ी, कलड़वास और गुडली औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख उद्योग मैसर्स रिलायन्स केमोटैक्स लि., मैसर्स कोरोमण्ड़ल इण्टरनेशनल लि., मैसर्स टेम्पसन्स इन्स्ट्रयमेन्ट लि., मैसर्स सीपीएल फार्मा लि., मैसर्स चौकसी हेरियस, मैसर्स पी.आई. इण्ड़स्ट्रीज…
