समाज की एकता व नई पीढी को समाज-संस्कार से जोड़ने के संकल्प के साथ श्री समग्र विशानागर वणिक समाज का अधिवेशन प्रारंभ
उदयपुर। श्री समग्र विशानागर वणिक समाज का सप्तम दो दिवसीय अखिल भारतीय अधिवेशन शनिवार को अखिल भारतीय स्तर पर समाज की एकता एवं सुदृढता तथा नई जनरेशन को समाज और संस्कार से जोड़ने के संकल्प के साथ प्रारंभ हुआ। अधिवेशन में देश के करीब 8 राज्यों के 535 समाजजन भाग ले रहे हैं। प्रथम सत्र में सुबह 9. 30 बजे से साधारण सभा की बैठक प्रारंभ हुई जिसमें सभी प्रतिनिधि मौजूद रहे। साधारण सभा में समाज की विभिन्न विषयों व मुद्दों पर परस्पर चर्चा की गई। साधारण सभा में समाज के अध्यक्ष प्रमोद नागर, उपाध्यक्ष प्रबोध नागर रमेश गुजराती एवं…
