हरियाली की अलख जगा रहा रोटरी एलीट, दूसरे चरण में 500 पौधे बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उदयपुर, 2 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने की दिशा में रोटरी क्लब एलीट ने फतेहसागर की पाल पर निःशुल्क पौधा वितरण अभियान के दूसरे चरण का आयोजन किया। इस अवसर पर आमजन को विभिन्न प्रजातियों के 500 पौधे वितरित किए गए। पौधे प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सभी ने पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लिया। वितरित किए गए पौधों में मीठा नीम, तुलसी, गेंदा, विभिन्न फूलों के पौधे तथा सजावटी एवं छायादार पौधे शामिल थे। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को…
