राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिवस है आज – विधायक उदयलाल डांगी
विद्यापीठ में 80वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया राष्ट्र निर्माण का जिम्मा शिक्षकों के कंधों पर - प्रो. मंजु मांडोत उदयपुर, 16 अगस्त। राजस्थान विद्यापीठ के श्रमजीवी महाविद्यालय, प्रतापनगर एवं डबोक परिसर में शनिवार को 80वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह डबोक परिसर स्थित बीएड महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, कुलपति प्रो. मंजु मांडोत एवं प्राचार्या प्रो. सरोज गर्ग ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान विद्यार्थियों ने राजस्थानी लोकगीतों एवं देशभक्ति गीतों पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन…
