महिला सुरक्षा को लेकर महिलाओं ने बनाई ठोस रणनीति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्णय
एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की महिला इकाई ने मनाया सावन महोत्सव उदयपुर। श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की महिला इकाई की ओर से सोमवार को समीपवर्ती चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में नारी सम्मान एवं सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। समारोह में उदयपुर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता, महिला सुरक्षा तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने कहा कि वर्तमान समय में…
