डिजिटल युग में भी प्रिंट प्रासंगिक—जनसंपर्क उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा
उदयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में भी प्रिंट समाचार पत्र का अपना अलग महत्व है। वे शनिवार को यहां झूलेलाल भवन में मेवाड न्यूज रथ साप्ताहिक के विमोचन समारोह में अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। जनसंपर्क उपनिदेशक शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया और टीवी के दौर के बीच आज हर हाथ में मोबाइल के बावजूद हर रोज सुबह की चाय के साथ देश दुनिया से अपडेट होने के लिए पाठक समाचार पत्र की आवश्यकता को महसूस करता है। समाचार पत्र पढे बिना उसे अपना दिन…
