हरियाली अमावस्या मेले में उमड़ा जनसैलाब, जमकर उठाया लुत्फ, कल रहेगा महिलाओं का राज
उदयपुर। विश्व प्रसिद्ध झीलों की नगरी उदयपुर में हरियाली अमावस्या के अवसर पर सहेलियों की बाड़ी एवं फतहसागर झील किनारे आयोजित दो दिवसीय मेले में बुधवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहरवासियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आए महिला-पुरुषों ने मेले में पहुंचकर खरीदारी, झूलों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का जमकर आनंद लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे मेलार्थियों से मेला स्थल पर दिनभर उत्सवी माहौल बना रहा। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि हरियाली अमावस्या मेले के पहले दिन महिलाओं एवं पुरुषों दोनों ने जमकर आनंद लिया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को…
