Day: August 8, 2026

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्तन कैंसर जागरूकता पर विशेष स्वास्थ्य वार्ता

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्तन कैंसर जागरूकता पर विशेष स्वास्थ्य वार्ता

स्वास्थ्य संबंधी शिविर में 100 महिलाओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग उदयपुर, 8 अगस्त। महिलाओं में स्तन कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के लक्षण, शुरुआती पहचान, बचाव एवं आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. धारा पांड्या, डॉ. मोना शाह एवं डॉ. बलदीप शर्मा ने महिलाओं को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में लगभग 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. बलदीप शर्मा ने बताया कि डॉ. धारा पांड्या, एम.एस. (सामान्य शल्य चिकित्सा), डी.एन.बी. (शल्य कैंसर विज्ञान) एवं स्तन कैंसर शल्य…
Read More
जयपुर में यूजीसी प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज व महिलाओं पर वाटर कैनन का उपयोग उचित नहीं: बिछावेडा

जयपुर में यूजीसी प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज व महिलाओं पर वाटर कैनन का उपयोग उचित नहीं: बिछावेडा

उदयपुर। क्षत्रिय करणी सेना के उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष कुंवर ओनार सिंह बिछावेड़ा ने जयपुर में यूजीसी विरोध प्रदर्शन के दौरान देवराज सिंह की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन में लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल उचित नहीं है। श्री बिछावेडा ने कहा कि महिलाओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल को गंभीर विषय है। बिछावेड़ा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रभक्ति को हमारी कमजोरी…
Read More
गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं बाल संस्कार कार्यक्रम

गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं बाल संस्कार कार्यक्रम

उदयपुर।  भारत विकास परिषद सुभाष, उदयपुर ने 18 km दूर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डबोक, उदयपुर में 500 विद्यार्थियों की उपस्थिति में संस्कार कार्यक्रम *गुरु वंदन छात्र अभिनंदन* आयोजित किया गया । प्रांतीय संयोजक संपर्क प्रवीण मेहता ने परिषद के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी । कोषाध्यक्ष निर्भय बाबेल को प्रिंसिपल श्रीमती सोनल हेड़ा द्वारा उक्त कार्यक्रम को आयोजित करने की स्वीकृति प्रदान करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया । परिषद के संस्कार संयोजक ने गुरु की महिमा के बारे छात्रों से प्रश्नोत्तर शैली में वार्तालाप करते हुए जानकारी दी । यह सेशन विचारोत्तेजक रहा । श्री राम, श्री…
Read More
“नशा आग है, जिसकी आंच अपने घर तक भी पहुंच सकती है, यही बात ध्यान में रखते हुए करें जागरूकता” – राज्यपाल

“नशा आग है, जिसकी आंच अपने घर तक भी पहुंच सकती है, यही बात ध्यान में रखते हुए करें जागरूकता” – राज्यपाल

राज्यपाल ने ली उदयपुर के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक टीबी नियंत्रण, नशामुक्ति और स्कूली शिक्षा को लेकर दिए महत्वपूर्ण निर्देश उदयपुर, 8 अगस्त। राज्यपाल श्री बागड़े ने शनिवार को उदयपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में टीबी नियंत्रण, नशामुक्ति एवं स्कूली शिक्षा सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही आमजन में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। खनन एवं सीमेंट उद्योग से जुड़े लोगों का हो सर्वे राज्यपाल ने टीबी नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र तथा सीमेंट फैक्ट्रियों…
Read More
हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला शुरू

हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला शुरू

जिला ऑर्गेनाइजर एवं जिला प्रभारियों को वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार अनुशासित होकर कार्य करने के निर्देश उदयपुर, 8 अगस्त। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान, मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में जिला ऑर्गेनाइजर एवं जिला प्रभारियों की दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार को गोवर्धन विलास स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुई। कार्यशाला का शुभारंभ प्रार्थना सभा के साथ हुआ। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं संभागों से आए जिला ऑर्गेनाइजर एवं जिला प्रभारियों ने भाग लिया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य ने संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जिला ऑर्गेनाइजर एवं जिला प्रभारी संगठन…
Read More
शारीरिक शिक्षकों की जिला स्तरीय सत्रारंभ वाक्पीठ संगोष्ठी संपन्न

शारीरिक शिक्षकों की जिला स्तरीय सत्रारंभ वाक्पीठ संगोष्ठी संपन्न

राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी भेजने वाले शारीरिक शिक्षकों का हुआ सम्मान क्रिकेट में बदले नियमों की दी जानकारी, दिवंगत शिक्षकों की स्मृति में हुई मौन प्रार्थना सभा उदयपुर, 8 जुलाई। घासा तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगथला में माध्यमिक शिक्षा द्वितीय के अंतर्गत आने वाले जिलों के सभी आठ ब्लॉकों के शारीरिक शिक्षकों की दो दिवसीय जिला स्तरीय सत्रारंभ वाक्पीठ संगोष्ठी का समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता आयोजक विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मोहन सिंह देवड़ा ने की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (शारीरिक शिक्षा) लक्ष्मण दास वैष्णव रहे, उन्होंने कहा कि खेलों…
Read More
शिव प्रकट हुए, बाबा बैद्यनाथ की स्थापना के साथ शिव कथा का विराम

शिव प्रकट हुए, बाबा बैद्यनाथ की स्थापना के साथ शिव कथा का विराम

उदयपुर, 8 अगस्त। नारायण सेवा संस्थान में सावन मास के अवसर पर आयोजित शिव कथा के विराम दिवस पर संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने भगवान शिव की भक्ति, तपस्या और लोककल्याण से जुड़े प्रसंगों का मार्मिक वाचन किया। उन्होंने रावण की वर्षों की कठोर तपस्या, भगवान शिव के प्रकट होने और बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग की स्थापना का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ अहंकार से दूर रहने का संदेश दिया। अग्रवाल ने कहा कि सच्ची भक्ति में इतनी शक्ति होती है कि भगवान भक्त के सामने प्रकट हो जाते हैं। रावण की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट…
Read More
दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की हुई स्थापना

दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ की हुई स्थापना

मंगल भवन अमंगल हारी से गुंजायमान हुआ गंगोद्भव परिसर 17 अगस्त को निकलेगी 21वीं विशाल कांवड़ यात्रा, 11 हजार कांवड़िये करेंगे उभयेश्वर महादेव का अभिषेक उदयपुर, 8 अगस्त। शिव महोत्सव समिति के तत्वावधान में आगामी 17 अगस्त को गंगा के चौथे पाये गंगोद्भव से उभयेश्वर महादेव तक निकाली जाने वाली 21वीं विशाल कांवड़ यात्रा की तैयारियां उत्साहपूर्वक जारी हैं। यात्रा में इस वर्ष लगभग 11 हजार कांवड़िये भगवान उभयेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय धार्मिक समारोह के दूसरे चरण में शनिवार को गंगोद्भव परिसर स्थित…
Read More
बहिर्मुखी से अन्तर्मुखी बनने का अभ्यास करेंःसुरेन्द्र मुनि

बहिर्मुखी से अन्तर्मुखी बनने का अभ्यास करेंःसुरेन्द्र मुनि

उदयपुर। देवेंद्रधाम में आयोजित प्रवचन में सुरेन्द्र मुनि ने मनुष्य जीवन में आत्मचिंतन और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य जब तक बाहरी संसार और भौतिक गतिविधियों में उलझा रहता है, तब तक उसके भीतर राग-द्वेष की प्रवृत्तियां बनी रहती हैं। इन्हीं के कारण कर्मों का बंधन होता है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए कि वह राग-द्वेष से मुक्त हो। जब राग-द्वेष समाप्त होंगे, तभी संसार से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। अन्तर्मुखी बनने के लिए सांसारिक गतिविधियों से मन हटाकर मनन, चिंतन और आत्मावलोकन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मन के विचारों और…
Read More
वैराग्य भाव के बिना प्रभु की प्राप्ति संभव नहींःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

वैराग्य भाव के बिना प्रभु की प्राप्ति संभव नहींःसाध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

दूध से घी बनने की प्रक्रिया की तरह आत्मिक उन्नति के लिए भी साधना जरूरी उदयपुर। श्री वासुपूज्य महाराज मंदिर ट्रस्ट दादावाड़ी, सूरजपोल के तत्वावधान में चल रहे आध्यात्मिक चातुर्मास में शनिवार को गुरुवर्या बहिन म. सा. डॉ. विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 के सान्निध्य में प्रथम श्रमणी वृंद ने मंगलपाठ किया। इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वीश्री ने जीवन की सफलता के लिए आत्मचिंतन, वैराग्य और आसक्तियों के त्याग का संदेश दिया। साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी ने कहा कि परमात्मा महावीर ने अपने पूर्वजन्म के कर्मों का क्षय करने में साढ़े बारह वर्ष लगाए और प्रमाद रहित होते…
Read More
error: Content is protected !!