अपने घर को अयोध्या बनाएं, जहां सदैव संस्कारों का सिंचन हो” — श्री श्री रोहित गोपाल भैया
बद्रीनाथ धाम में गुरु पूजन एवं सत्संग; देशभर से पहुंचे श्रद्धालु, भजनों और हवन से भक्तिमय हुआ वातावरण चित्तौड़गढ़। जिले के बद्रीनाथ धाम में आयोजित गुरु पूजन एवं सत्संग कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम बन गया। राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं साधक गुरु पूजन में शामिल होने पहुंचे। भजनों, प्रवचनों और वैदिक अनुष्ठानों से पूरा धाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेवाड़ धर्म प्रमुख पूज्य श्री श्री रोहित गोपाल भैया ने कहा, "जीवन में सदैव सद्कर्म करो, क्योंकि…
