विद्यापीठ – कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत का एक वर्ष के लिए बढ़ाया कार्यकाल
उदयपुर 03 जून/ जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कर्नल एस.एस. सारंगदेवोत का कुलपति के पद पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रावधानों एवं नियमानुसार एक वर्ष के लिए कार्यकाल बढाया गया। बुधवार को उक्त आश्य की घोषणा करते हुए कुलाधिपति श्रीयुत् भंवर लाल गुर्जर ने बताया कि प्रो. सारंगदेवोत के नेतृत्व में 14 वर्ष के कार्यकाल के दौरान विद्यापीठ को देश ही नहीं विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है, शैक्षणिक गतिविधियों की निरंतरता को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। श्री गुर्जर ने बताया कि पं. नागर ने 87…
