उदयपुर डांस फेस्टिवल के तहत निःशुल्क बॉलीवुड डांस वर्कशॉप का आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह
उदयपुर। कथक आश्रम संस्थान और एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उदयपुर डांस फेस्टिवल के अंतर्गत निःशुल्क बॉलीवुड डांस वर्कशॉप का सफल आयोजन मधुश्री बैंक्वेट हॉल में किया गया। इस वर्कशॉप में शहर के बच्चों, युवाओं एवं नृत्य प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पूरे उत्साह के साथ बॉलीवुड डांस की नई तकनीकों एवं स्टाइल्स का प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्कशॉप में एक्सप्लोजन डांस स्टूडियो के डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर वैभव कुमार पुरोहित ने प्रतिभागियों को बॉलीवुड डांस स्टाइल का विशेष प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विभिन्न डांस मूव्स, मंच प्रस्तुति (स्टेज प्रेजेंटेशन) एवं परफॉर्मेंस तकनीकों की विस्तृत जानकारी देते…
