नूतन ग्राउंड में एक दिवसीय युवा संबल मेले 2026 में 812 से अधिक आवेदकों ने कराया पंजीयन-
- 431 को मिली नौकरी पाने में सफलता बांसवाडा, 9 जून। जिला रोजगार कार्यालय (मॉडल करियर सेंटर) बांसवाड़ा द्वारा दिनांक 9 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक नूतन स्कूल ग्राउंड, बॉसवाड़ा में युवा संबल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बांसवाडा एवं दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 812 आवेदकों ने भाग लिया जिनमें से लगभग 431 आवेदकों को मेले के माध्यम से प्राथमिक चयन किया गया है एवं 174 का स्वरोजगार प्रषिक्षण हेतु चयन किया गया है। इस रोजगार शिविर का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी श्री पूंजीलाल गायरी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी व पूर्व जिला परिषद सदस्य…
