डाइट वार्षिक पंचांग के संदर्भ जिला एवं ब्लॉक अधिकारियों का आमुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न
उदयपुर 19 जून। आर.एस.सी.ई.आर.टी. उदयपुर द्वारा डाइट के लिए जारी पंचांग 2026-27 में योजना एवं प्रबन्ध प्रभाग की अनुमोदित गतिविधि की अनुपालना में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय आमुखीकरण प्रशिक्षण डाइट, उदयपुर में आज शुक्रवार को आयोजित किया गया। डाइट प्रिंसीपल डीईओ शीला काहाल्या ने बताया कि इस आमुखीकरण प्रशिक्षण में उदयपुर एवं सलूंबर जिले के सभी 20 ब्लॉक के 40 शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के उदघाटन सत्र में परिचयात्मक जानकारी के साथ ही प्रभागाध्यक्ष डॉ मृदुला तिवारी ने डाइट के वार्षिक पंचांग एवं प्रभागों के कार्यों पर बिन्दुवार विस्तृत जानकारी सांझा की। इस अवसर पर…
