Month: June 2026

पिता को कन्हैयालाल की तरह मारने की धमकी, बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव

पिता को कन्हैयालाल की तरह मारने की धमकी, बेटी पर धर्म परिवर्तन का दबाव

उदयपुर। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में इंस्टा्ग्राम पर संपर्क में आई युवती को शादी करने व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और उसके पिता को कन्हैयालाल की तरह मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीडिता ने मंगलवार को समाजजनों को साथ लेकर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि डर के मारे उसकी पुत्री व दामाद ने जहर खा लिया और वे चिकित्सालय में जिंदगी मौत से जूझ रहे है। ब्रह्मपोल निवासी विक्रम तेली ने समाजजनों के साथ बताया कि उसकी बेटी वैष्णवी तेली की दो…
Read More
गोगुंदा में सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरी

गोगुंदा में सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरी

उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में नरसिंहदास जी का गुडा गांव में सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोर लाखों रुपए कीमत के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार चोरों ने वीरेंद्रसिंह मोजवत के घर को निशाना बनाया। घर सूना पडा था। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। वीरेंद्रसिंह वर्तमान में व्यवसाय के लिए गुजरात के सूरत शहर में रहते हैं। इसके चलते गांव का यह मकान सूना था। सोमवार को मकान का ताला टूटा देख चाचा भंवरसिंह ने उसे फोन करके चोरी के बारे में जानकारी दी। तब वीरेंद्रसिंह गांव लौटा और घर में देखा तो…
Read More
कलयुगी पिता के खिलाफ पोक्सो केस दर्ज

कलयुगी पिता के खिलाफ पोक्सो केस दर्ज

उदयपुर। उदयपुर में एक बेटी ने कलयुगी पिता के खिलाफ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए अपनी मां को साथ लेकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस ने कलयुगी पिता के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार आरोप लगाने वाली पीडिता उदयपुर जिले के एक गांव की है। पीडिता ने आरोप लगाया कि पिता कई साल तक उससे अश्लील हरकते करता रहा और उसे जान से मारने की धमकी देकर डराता था। विरोध करने पर कलयुगी पिता मारपीट करता था। पीडिता ने यह आरोप लगाया कि उसे आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर उसी…
Read More
विभिन्न हादसों में हुई तीन की मोत व जहर खाने से विवाहित की मोत

विभिन्न हादसों में हुई तीन की मोत व जहर खाने से विवाहित की मोत

घोडीमारी में बाइक फिसलने से एक की मौत, साथी गंभीर घायल उदयपुर। जिले के फलासिया क्षेत्र में घोडीमारी में मोटरसाइकि फिसलने से हादसे में एक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार शक्तिसिंह पुत्र नन्दसिंह गहलोत निवासी आमोड फलासिया ने दी रिपोर्ट में बताया कि घोडमारी में मोटरसाइकिल फिसलने के कारण हादसे में उसके काका का भाई भूपेन्द्रसिंह की मृत्यु हो गई व सुन्दरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घायल का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जीप की टक्कर से…
Read More
राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 में प्रस्तावित संशोधनों पर सुझाव आपत्तियां आमंत्रित

राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 में प्रस्तावित संशोधनों पर सुझाव आपत्तियां आमंत्रित

प्रक्रियाओं का होगा सरलीकरण उदयपुर, 23 जून। राज्य सरकार द्वारा राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 में संशोधन प्रस्तावित किए गए हैं। ये संशोधन भारत सरकार की डी-रेगुलेशन एवं कम्प्लायंस बर्डन रिडक्शन पहल तथा जन विश्वास अधिनियम, 2026 के प्रावधानों के अनुरूप व्यवसाय एवं वाणिज्यिक कार्यों में सुगमता को बढ़ावा देने, अनुपालन भार को कम करने तथा नियामकीय प्रक्रियाओं को और अधिक सरल बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे है। विधिक माप विज्ञान अधिकारी राकेश माहेश्वरी ने बातया कि प्रस्तावित संशोधनों में विभिन्न श्रेणी के निर्माताओं, मरम्मतकर्ताओं एवं विक्रेताओं के लिए लाइसेंस व्यवस्था के स्थान पर स्व-घोषणा आधारित…
Read More
ग्रामीण सेवा शिविरों से मिल रही राहत, त्वरित समाधान और हाथों हाथ योजनाओं का लाभ

ग्रामीण सेवा शिविरों से मिल रही राहत, त्वरित समाधान और हाथों हाथ योजनाओं का लाभ

मंगलवार को जिले की विभिन्न तहसीलों में आयोजित शिविरों में सामने आए जनहित और संवेदनशील प्रशासन के प्रेरक उदाहरण उदयपुर, 23 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 जिले में आमजन के लिए राहत, त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहे हैं। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को जिले की गिर्वा तहसील की लकड़वास एवं खोखरों की भागल, कुराबड़ की चाँसदा, बड़गांव की कदमाल, मावली की आमली एवं खेमपुर ग्राम पंचायत, वल्लभनगर की कीकावास ग्राम पंचायत, कानोड़ की अमरपुरा जागीर, गोगुंदा की विजयबावड़ी, सायरा की कुंडलावास, झाड़ोल की नेताजी का बारा…
Read More
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, ब्लैक स्पॉट्स के निरीक्षण और डेटा अपलोडिंग पर दिया जोर

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, ब्लैक स्पॉट्स के निरीक्षण और डेटा अपलोडिंग पर दिया जोर

उदयपुर, 23 जून। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट्स के सुधार तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जिला कलेक्टर द्वारा समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में जिला कलेक्टर ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। गंभीर ब्लैक स्पॉट्स के निरीक्षण के निर्देश : जिला कलेक्टर…
Read More
बीसीआई प्रोटीन बाइट्स हुआ लांच, हेल्दी फूड सेगमेंट में बीसीआई का नया कदम

बीसीआई प्रोटीन बाइट्स हुआ लांच, हेल्दी फूड सेगमेंट में बीसीआई का नया कदम

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के नए हेल्दी फूड प्रोडक्ट "बीसीआई प्रोटीन बाइट्स" का भव्य लॉन्च मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के करकमलों द्वारा किया गया। लॉन्च के दौरान बड़ी संख्या में उद्योगपति, उद्यमी, शेफ, होटल व्यवसायी एवं बीसीआई सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाले गुणवत्तापूर्ण एवं शुद्ध प्रोडक्ट्स भी बाजार में उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि बीसीआई मसाले, बीसीआई पानी, बीसीआई अगरबत्ती और बीसीआई परफ्यूम के बाद…
Read More
दुर्घटना में केबिन में फंसे चालक की जान बचाने में मददगार बने सांसद डॉ रावत

दुर्घटना में केबिन में फंसे चालक की जान बचाने में मददगार बने सांसद डॉ रावत

-कार्यक्रम छोडकर पहले घायल को बचाने के प्रयास किए, पुलिस को बुलवाया, क्रेन मंगवाई उदयपुर। घाटोल से प्रतापगढ़ मार्ग पर मंगलवार को हुई एक भीषण दुर्घटना में घायल चालक को बचाने में सांसद डॉ मन्नालाल रावत फिर मददगार बने। उन्होंने अपने आगे का कार्यक्रम छोडकर अपना वाहन भेजकर निकटवर्ती पुलिस को बुलवाया और तत्काल क्रेन मंगवाकर केबिन में फंसे चालक की जान बचाई। सांसद डॉ रावत मंगलवार को बांसवाडा-प्रतापगढ दौरे पर थे, जहां विभिन्न स्थानों पर उनके कार्यक्रम तय थे। घाटोल से प्रतापगढ़ मार्ग पर जब वे गुजर रहे थे, तब आमलीघाटी के पास दो वाहनों में आमने सामने भीडंत…
Read More
उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की मूल प्रस्तुति कल प्रोजेक्टर पर दिखाई जाएगी

उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की मूल प्रस्तुति कल प्रोजेक्टर पर दिखाई जाएगी

उदयपुर। 23 जून। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि छात्रों एवं युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के साथ लड़ने और सरकार को जवाब देने के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देशव्यापी अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कल दिनांक 24 जून, 2026 को प्रातः 10 बजे तितरड़ी स्थित मेवाड़ बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय परिसर में "छात्रों की गूंज" कोटा रैली में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी…
Read More
error: Content is protected !!