Day: June 25, 2026

निर्जला एकादशी पर जगदीश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

निर्जला एकादशी पर जगदीश मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

आकर्षक श्रृंगार और भजन-कीर्तन से भक्तिमय बना वातावरण उदयपुर, 25 जून। धर्मनगरी उदयपुर के ऐतिहासिक जगदीश मंदिर में गुरुवार को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह मंगला आरती के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। भगवान जगदीश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे तथा सुख-समृद्धि, आरोग्य और मंगलमय जीवन की कामना की। निर्जला एकादशी के अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलों की सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से विशेष रूप से सजाया गया। भगवान जगदीश…
Read More
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने मनोज पुत्र दिनेश डामोर नामक युवक के खिलाफ हिरणमगरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें हिरणमगरी सेक्टर—4 में उसके साथ आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती से होटल में दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकियां उदयपुर। जिले के पाटिया क्षेत्र से युवती को बिछीवाडा डूंगरपुर ले जाकर होटल में उससे दुष्कर्म करने व जान से मारने…
Read More
चेक अनादरण मामले में अभियुक्त को 1 वर्ष का कारावास

चेक अनादरण मामले में अभियुक्त को 1 वर्ष का कारावास

उदयपुर। विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण) न्यायालय संख्या-08, उदयपुर की पीठासीन अधिकारी चेताली गोयल ने चेक अनादरण के एक मामले में अभियुक्त राजेश पुत्र धर्मदेव निवासी होली चौक रोड पानेरियों की मादडी हिरणमगरी सेक्टर—6 को दोषी करार देते हुए एक वर्ष के साधारण कारावास तथा परिवादी को 5 लाख रुपए क्षतिपूर्ति राशि अदा करने का आदेश दिया है। प्रकरण के अनुसार परिवादी जयेश पुत्र हरपालसिंह निवासी शक्तिनगर ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत कर बताया कि अभियुक्त राजेश पुत्र धर्मदेव के साथ उसकी अच्छी जान-पहचान थी तथा उसकी आवश्यकता पर 4 लाख रुपए उधार दिए थे। उक्त राशि के भुगतान…
Read More
उदयसागर बांध पर वर्षाकालीन आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित

उदयसागर बांध पर वर्षाकालीन आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल आयोजित

उदयपुर, 25 जून। वर्षाकाल के दौरान संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से गुरुवार प्रातः 11 बजे उदयसागर बांध पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के तहत जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार एवं कनिष्ठ अभियंता अजय सिंह गुर्जर ने सायरन बजाकर आसपास के क्षेत्र के लोगों को सचेत किया तथा बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्रेषित की। सूचना प्राप्त होते ही उपखण्ड अधिकारी गिर्वा श्री ए. साईकृष्ण, डीवाईएसपी छवि शर्मा, पुलिस जाब्ता, नागरिक सुरक्षा दल,…
Read More
मातुश्री महिला क्लब की अंतराक्षरी प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन सम्पन्न

मातुश्री महिला क्लब की अंतराक्षरी प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन सम्पन्न

उदयपुर, 25 जून। मातुश्री महिला क्लब उदयपुर की ओर से ओरियन्टल पैलेस में क्लब की संस्थापिका कौशल्या गट्टानी के नेतृत्व में अंतराक्षरी प्रतियोगिता का रंगारंग एवं मनोरंजक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गीत-संगीत और मनोरंजन का भरपूर आनंद उठाया। क्लब की आशा कोठारी ने बताया कि प्रतियोगिता का संचालन मुस्कान क्लब के अरुण जोशी, के.के. त्रिपाठी एवं एस. पोरवाल के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने विभिन्न रोचक राउंड्स के माध्यम से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। प्रतियोगिता में पारंपरिक अंतराक्षरी के साथ-साथ शब्द राउंड, धुन राउंड एवं अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं,…
Read More
पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं की जमीनी समीक्षा, विधानसभा समिति ने अधिकारियों से लिया फीडबैक

पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं की जमीनी समीक्षा, विधानसभा समिति ने अधिकारियों से लिया फीडबैक

योजनाओं की सार्थकता तभी जब उनका लाभ वंचित पात्र व्यक्ति तक पहुंचे- चेयरमैन श्री बुढानिया उदयपुर, 25 जून। राजस्थान विधानसभा की पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति ने गुरुवार को उदयपुर जिले का दौरा कर पिछड़े वर्गों के उत्थान एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समिति अध्यक्ष एवं तारानगर विधायक श्री नरेंद्र बुढानिया की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों की स्थिति तथा बजट आवंटन की समीक्षा की गई। बैठक में समिति सदस्य एवं चूरू विधायक श्री हरलाल सहारण तथा मुंडावर विधायक श्री ललित यादव…
Read More
बीसीआई उत्सव की नई एग्जीक्यूटिव टीम घोषित, संजीव पटवा प्रेसिडेंट, हीना पथिक सेक्रेटरी और पूजा देविजा ट्रेजरर नियुक्त

बीसीआई उत्सव की नई एग्जीक्यूटिव टीम घोषित, संजीव पटवा प्रेसिडेंट, हीना पथिक सेक्रेटरी और पूजा देविजा ट्रेजरर नियुक्त

चीफ एडवाइजर ऋतुराज खन्ना के एक्सपीरियंस का मिलेगा लाभ, बीसीआई उत्सव लिखेगा नया इतिहास उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई उत्सव चैप्टर के आगामी सत्र 01 जुलाई से 31 दिसंबर के लिए नई एग्जीक्यूटिव टीम की घोषणा कर दी गई है। मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई उत्सव ने बहुत कम समय में बिजनेस कम्युनिटी के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ऑर्गेनाइजेशन का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि मेंबर्स की बिजनेस ग्रोथ, आपसी कोऑपरेशन, ट्रस्ट और लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप को मजबूत करना भी है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य को और अधिक प्रभावी ढंग…
Read More
रोटरी क्लब उदयपुर को आभारोत्सव में बेस्ट क्लब सहित मिलें 15 अवॉर्ड, व्यक्तिगत एवं क्लब सम्मान से बढ़ा गौरव

रोटरी क्लब उदयपुर को आभारोत्सव में बेस्ट क्लब सहित मिलें 15 अवॉर्ड, व्यक्तिगत एवं क्लब सम्मान से बढ़ा गौरव

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर ने वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न सेवा प्रकल्पों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। बूंदी में आयोजित रोटरी प्रांत के भव्य ‘आभारोत्सव’ समारोह में क्लब को बेस्ट क्लब सहित कुल 15 अवॉर्ड प्राप्त हुए। इन सम्मानों में क्लब की उपलब्धियों के साथ-साथ क्लब सदस्यों को मिले व्यक्तिगत पुरस्कार भी शामिल रहे। समारोह में प्रांतपाल प्रज्ञा मेहता ने रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा वर्षभर किए गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए। क्लब को सामाजिक सेवा, सामुदायिक विकास, सदस्य…
Read More
अन्तर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर विशेष

अन्तर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर विशेष

नशे के अंधेरे से निकले नरपत सिंह बने हजारों युवाओं की उम्मीद, 1500 से अधिक लोगों को दिलाई नई जिंदगी नशा एक बीमारी है, अपराध नहीं-आरोग्य सेवा संस्थान के माध्यम से चला रहे जनजागरण और पुनर्वास का अभियान उदयपुर। कभी स्वयं नशे की गिरफ्त में रह चुके समाजसेवी नरपत सिंह चैहान आज हजारों युवाओं और परिवारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं। भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वे अपने आरोग्य सेवा संस्थान के माध्यम से नशे के खिलाफ एक व्यापक जनआंदोलन चला रहे हैं। उनकी अथक मेहनत और समर्पण से अब तक 1500 से…
Read More
निर्जला एकादशी पर्व पर किया सेगारी चिवड़ा वितरण

निर्जला एकादशी पर्व पर किया सेगारी चिवड़ा वितरण

उदयपुर। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर हाथीपोल मावागणेश मंदिर के पास दूर दराज ग्रामीण अंचल से आने वाले भगवान जगन्नाथ के अन्नय भक्तों के लिए सेगारी चिवड़ा वितरण किया गया।
Read More
error: Content is protected !!