Day: May 22, 2026

बढ़ती पेंथर आबादी और घटती वन्यजीव विविधता पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता

बढ़ती पेंथर आबादी और घटती वन्यजीव विविधता पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता

उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर ग्रीन पीपल सोसायटी एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वन भवन में आयोजित गोष्ठी एवं प्रेजेंटेशन कार्यक्रम में पर्यावरणविदों, वन अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जैव विविधता संरक्षण, घटती वन्यजीव विविधता तथा बढ़ते मानव–वन्यजीव संघर्ष पर गंभीर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में यूनिसेफ इंडिया के भूतपूर्व पर्यावरण विशेषज्ञ एस. एन. दवे ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जैव विविधता की महत्ता और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर मौजूद पेड़-पौधे, वन्यजीव, सूक्ष्मजीव और संपूर्ण पारिस्थितिक तंत्र आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं। इनमें…
Read More
डॉ. ओम प्रकाश सोनी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

डॉ. ओम प्रकाश सोनी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

उदयपुर। विश्व धरोहर कला महोत्सव के अवसर पर लोक कला मंडल में आयोजित वर्ल्ड हेरिटेज इंटरनेशनल आर्ट फेस्टिवल-2026 में बिजौलियाँ के ख्यातनाम चित्रकार डॉ. ओम प्रकाश सोनी को प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारतीय लघुचित्र (मिनिएचर) एवं तेलचित्र (ऑयल पेंटिंग) परंपराओं के संरक्षण, पुनर्जीवन और उन्नयन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।  आर्ट पीवोट संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देशभर के कलाकारों, कला प्रेमियों एवं शिक्षाविदों की उपस्थिति रही। समारोह में मुख्य अतिथि प्रख्यात कलाविद् प्रो. सुरेश शर्मा एवं पेसिफिक विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. हेमंत कोठारी उपस्थित रहे। डॉ. ओम प्रकाश…
Read More
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए जुटे 21 रक्तवीर

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए जुटे 21 रक्तवीर

उदयपुर। थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और रक्त की कमी के कारण उनके परिजनों को होने वाली दिक्कतों को दूर करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। शहर के द मिशन ऑफ हैप्पीनेस फाउंडेशन तथा 'होटल स्टर्लिंग अरावली के संयुक्त तत्वावधान में होटल परिसर में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में सजग नागरिकों और युवाओं ने उत्साह दिखाते हुए 21 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया। फाउंडेशन के संस्थापक हितेष कुमावत एवं सोनू वर्मा ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। शिविर में…
Read More
उपमुख्यमंत्री के संग वीसी मीटिंग में पर्यटन को नई दिशा देने रखे सुझाव

उपमुख्यमंत्री के संग वीसी मीटिंग में पर्यटन को नई दिशा देने रखे सुझाव

उदयपुर। राजस्थान पर्यटन विकास को लेकर आयोजित वीसी के जरिए मीटिंग में पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि जयपुर से आयोजित वीसी में फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष, सचिव के साथ सभी डिवीजनों के अध्यक्ष एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े स्टेकहोल्डर्स ऑनलाइन माध्यम से जुड़े तथा राजस्थान पर्यटन को नई दिशा देने हेतु व्यावहारिक सुझाव रखे गए। बैठक में  ई-विजिटर पोर्टल को होटल एवं आतिथ्य संस्थानों के लिए अनिवार्य नहीं किया जाए, बल्कि इसे सरल एवं…
Read More
यूपीएससी कोचिंग लेने वाले सिंधी युवाओं को मिलेगी निशुल्क आवास व लाइब्रेरी सुविधा

यूपीएससी कोचिंग लेने वाले सिंधी युवाओं को मिलेगी निशुल्क आवास व लाइब्रेरी सुविधा

उदयपुर। सिन्धी समाज द्वारा उदयपुर में यूपीएससी की कोचिंग लेने वाले  राजस्थान निवासी प्रतिभावान सिन्धी युवाओं को आवास व लाइब्रेरी की निःशुल्क सुविधा प्रदान करने के अलावा उनकी हर तरह की समस्या का समाधान किया जाएगा। सिन्धी समाज के युवाओं को देश की ब्यरोक्रेसी में अपना योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यरत एसएसडी उदय अकादमी नागपुर की राजस्थान शाखा द्वारा आयोजित बैठक में मुख्य संरक्षक व पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने यह घोषणा की। इससे पूर्व राजानी ने सिंधी युवाओं को 2027 से आईएएस, आईपीएस उतीर्ण करने पर 2 लाख रुपए व आरएएस उतीर्ण करने पर 1 लाख रुपए…
Read More
आशीर्वाद नगर में घर में घुसे नकाबपोश, परिवार लौटते ही चोरी की वारदात टली

आशीर्वाद नगर में घर में घुसे नकाबपोश, परिवार लौटते ही चोरी की वारदात टली

उदयपुर। शहर के शोभागपुरा क्षेत्र में आशीर्वाद नगर में सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अकाउंट ऑफिसर के घर में देर रात चोरी का प्रयास हुआ। बदमाश ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए, लेकिन परिवार के समय पर पहुंचने से चोरी की वारदात टल गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार अकाउंट ऑफिसर डॉ. जीएल वसीटा अपनी पत्नी के साथ बेटी को लेने जोधपुर गए हुए थे। देर रात करीब एक बजे जब वे वापस घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। इसी दौरान घर के अंदर मौजूद दो नकाबपोश बदमाशों को परिवार के आने…
Read More
खदान में भरे पानी में डूबे दो चचेरे भाई, क्षेत्र में शोक

खदान में भरे पानी में डूबे दो चचेरे भाई, क्षेत्र में शोक

उदयपुर। समीपवर्ती उमरडा स्थित अरिहंत क्रेशर प्लांट की खान में भरे पानी में डूबने से किशोरवय दो चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। पुलिस के अनुसार पूर्व सरपंच लोगर मीणा परिवार सहित उमरडा क्षेत्र में आयोजित परसादी में शामिल होने आए थे। इसी दौरान बच्चे खेलते खेलते खदान में भरे पानी की तरफ चले गए। बताया जाता है दोनों चचेरे भाई पानी में उतर गए जहां पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चले गए और देखते देखते डूबते गए। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग के उप…
Read More
बुद्धि में श्रेष्ठ ज्ञान भरना ही जीवन को परम लक्ष्य की ओर अग्रसर करता है: रासेश्वरी देवी जी

बुद्धि में श्रेष्ठ ज्ञान भरना ही जीवन को परम लक्ष्य की ओर अग्रसर करता है: रासेश्वरी देवी जी

उदयपुर. 21 मई. झीलों की नगरी उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर-13 स्थित 'आशीष वाटिका' के पावन प्रांगण में इन दिनों अध्यात्म की अनूठी वैचारिक क्रांति चल रही है। नौ दिवसीय "पंचम वेद श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान रहस्य" महोत्सव केपंचम दिवसपर आध्यात्मिक वक्ता पूजनीया रासेश्वरी देवी जी की दिव्य वाणी से प्रस्फुटित हुए दार्शनिक सूत्रों ने पांडाल में मौजूद हजारों प्रबुद्ध श्रोताओं को आत्म-मंथन करने पर विवश कर दिया। इस अलौकिक सत्र का शुभारंभ शंखध्वनि, वेदमंत्रों के सस्वर पाठ और सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने पूरे परिसर को सकारात्मक तरंगों से भर दिया। दिव्य मंच से 'बुद्धि की शक्ति' की…
Read More
कुलगुरू के दौरे एवं ‘सृजन-2026’ ने कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा में भरा नव ऊर्जा का संचार

कुलगुरू के दौरे एवं ‘सृजन-2026’ ने कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा में भरा नव ऊर्जा का संचार

प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती आज की महत्वी आवश्यकता: सांसद अग्रवाल उदयपु । कृषि महाविद्यालय, भीलवाड़ा में दिनांक 20.05.2026 को डॉ. प्रताप सिंह, माननीय कुलगुरू महोदय, मप्रकृप्रौविवि, उदयपुर की अध्यक्षता में वार्षिक समारोह “सृजन-2026” का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ।  मुख्य अतिथि माननीय श्री दामोदर अग्रवाल, सांसद महोदय, भीलवाड़ा ने अपने संबोधन में वर्तमान समय में कृषि में रसायनों के बढ़ते प्रयोग से होने वाले अनेक हानिकारक दुष्प्रभाव पर चिंता व्यक्त की एवं इन समस्याओं के समाधान के लिए कृषि में प्राकृतिक / जैविक खेती को उचित माध्यम बताया एवं भीलवाड़ा में होने वाले केन्द्र स्तर विकास कार्यो के बारे में बताया जिसमें अजमेर से चित्तोड़ तक दौहरीकरण एवं…
Read More
बड़ोला हुंडई द्वारा विश्व जैव विविधता दिवस मनाया

बड़ोला हुंडई द्वारा विश्व जैव विविधता दिवस मनाया

उदयपुर  | विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर बड़ोला हुंडई ठोकर वर्कशॉप द्वारा  पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु परिंडे, गमले एवं कपड़ों से बने थैलो का  वितरण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली । वर्कशॉप के डायरेक्टर नक्षत्र तलेसरा ने बताया कि संस्था में ड्राई सर्विस एवं ईटीपी व्यवस्था के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।पौधे ही पक्षियों का आशियाना है अतः जैव विविधता बढ़ाने हेतु जल हरियाली अनिवार्य है | इस अवसर पर समाज सेवी…
Read More
error: Content is protected !!