Day: May 6, 2026

उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी, बार अध्यक्ष व महासचिव ने जताया रोष

उदयपुर में हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी, बार अध्यक्ष व महासचिव ने जताया रोष

उदयपुर। बार एसोसिएशन उदयपुर एवं मेवाड़-वागड़ हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके उदयपुर प्रवास के दौरान मुलाकात कर उदयपुर में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मेवाड़-वागड़ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, वहां की जनता को सस्ता, सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के लिए उदयपुर में शीघ्र हाईकोर्ट बेंच स्थापित की जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में न्याय के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ते हैं। ज्ञापन सौंपते समय मेवाड़…
Read More
विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में तेज हुआ आंदोलन, कपूरचंद ने दी बड़ी चेतावनी

विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में तेज हुआ आंदोलन, कपूरचंद ने दी बड़ी चेतावनी

उदयपुर। अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ (उदयपुर) के महामंत्री कपूरचंद ने विद्युत निगमों में चल रही निजीकरण प्रक्रिया के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए जोरदार आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन अब तक सरकार और विभाग की ओर से कोई ठोस एवं संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। कपूरचंद ने बताया कि संगठन द्वारा पूर्व में भी शासन को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के साथ-साथ निजीकरण की प्रक्रिया को तत्काल रोकने की मांग की गई थी। उन्होंने याद…
Read More
लोकसेवक जनता के प्रति जवाबदेह, जनहित कार्यों में न हो लापरवाही-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

लोकसेवक जनता के प्रति जवाबदेह, जनहित कार्यों में न हो लापरवाही-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

उदयपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप उदयपुर के विकास का ब्लूप्रिंट करें तैयार देवास परियोजना बेहद महत्वपूर्ण, कार्यों में लाएं तेजी उदयपुर/जयपुर, 06 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भविष्य की आवश्यकताओं और जनसंख्या वृद्धि के अनुरूप उदयपुर के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करते हुए सड़क सुधार, ट्रैफिक मैनेजमेंट एवं अन्य सुविधाओं के विकास की विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) और नगर निगम को शहर के चारों ओर 25 से 30 किलोमीटर की परिधि में विकास की समस्त संभावनाओं को देखते हुए विशेष कार्य योजना तैयार करने के…
Read More
बंगाल विजय के बाद राजेंद्र सिंह राठौड़ का गोगुंदा आगमन. बड़गांव मंडल ने किया भव्य स्वागत

बंगाल विजय के बाद राजेंद्र सिंह राठौड़ का गोगुंदा आगमन. बड़गांव मंडल ने किया भव्य स्वागत

उदयपुर। भाजपा संगठन के शिल्पी जन-नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के बंगाल विजय के पश्चात उदयपुर से गोगुंदा आगमन पर बड़गांव मंडल द्वारा बरोडिया चौकी पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ एवं उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली के साथ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक राठौड़ का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती की बधाई प्रेषित की। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र सिंह राठौड़ राजस्थान की राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व भी निभा चुके हैं। मीडिया प्रभारी डॉ सीमा…
Read More
संध्या  चौपाल   में जम रहे लोक रंग

संध्या  चौपाल   में जम रहे लोक रंग

सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से दी जा रही राजकीय योजनाओं की जानकारी पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ सहित जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन उदयपुर, 06 मई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश पर में जारी ग्राम रथ यात्रा के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा में रातों के माध्यम से तेरह विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को गोगुंदा के ओबरा कलां पंचायत मुख्यालय पर आयोजित संध्या चौपाल में जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। जिला परिषद सीईओ विरमा राम ने बताया कि संध्या चैपाल…
Read More
देवास परियोजना एवं बागोलिया फीडर कार्य का मुख्य अभियंता द्वारा निरीक्षण

देवास परियोजना एवं बागोलिया फीडर कार्य का मुख्य अभियंता द्वारा निरीक्षण

उदयपुर, 6 मई।  जल संसाधन विभाग जयपुर के मुख्य अभियंता अमरजीत सिंह मेहरडा ने बुधवार को मो.ला.सु. देवास परियोजना के अंतर्गत सुरंग निर्माण कार्य एवं बागोलिया फीडर निर्माण कार्य का आर.डी. 11200 मीटर पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति, निर्माण गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा कार्य में तेजी लाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता मानकों का पूर्ण पालन करते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। मुख्य अभियंता ने देवास सुरंग निर्माण में उपयोग की जा रही तकनीकी…
Read More
थूर गांव में श्री सिद्धि विनायक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ संपन्न

थूर गांव में श्री सिद्धि विनायक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ संपन्न

उदयपुर: राजस्थान की पावन धरती पर एक बार फिर भक्ति की लहर दौड़ पड़ी है। बड़गांव तहसील के  थूर  गांव में नवनिर्मित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन बुधवार को संपन्न हुआ । इस पावन अवसर पर संत श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज (सूरजकुण्ड धाम, मेवाड़) के पावन सानिध्य में मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया। ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी और भक्ति का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है।मुख्य अतिथियों का सानिध्य के रूप में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद…
Read More
error: Content is protected !!