स्व. गज सिंह व हुकम सिंह राठौड़ की स्मृति में आठवां विशाल रक्तदान शिविर, 51 यूनिट रक्त संग्रहित
उदयपुर। शहर के रावजी का हाटा स्थित राजपूत भवन में बुधवार को स्व. ठा. सा. गज सिंह राठौड़ एवं स्व. ठा. सा. हुकम सिंह राठौड़ की पावन स्मृति में आठवें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजपूत समाज सहित सर्वसमाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। राजपूत महासभा के महासचिव प्रदीप सिंह भाटी ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन राजपूत महासभा के उप संगठन सचिव प्रभात सिंह राठौड़ के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। इसके लिए समाज के…
