ग्राम उत्थान शिविर का शुभारंभ आज, पंचायत मुख्यालयों पर होंगी ग्राम सभाएं
सिरोही से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा करेंगे उद्घाटन, सीधा प्रसारण होगा उदयपुर में ग्राम उत्थान शिविर 23 से उदयपुर, 21 जनवरी। ग्लोबल राजस्थान एग्रो मीट - 2026 के तहत प्रदेश भर में किसानों और आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से गिरदावर सर्कल वार ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को सिरोही से इसका शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश भर में ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विशेष ग्राम सभाएं होंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। साथ ही ग्रामीणों को शिविरों में दी जाने वाली सेवाओं से…
