‘प्रधानमंत्री का लक्ष्य भारत को दुनिया का फूड बास्केट बनाना, दुनिया के हर डाइनिंग टेबल तक कम से कम एक भारतीय खाद्य पदार्थ पहुंचे’ – केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान
उदयपुर, 20 जनवरी। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय मंत्री श्री चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का स्पष्ट लक्ष्य भारत को दुनिया का फूड बास्केट बनाना और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर अग्रणी देश के रूप में स्थापित करना है। श्री पासवान मंगलवार को होटल मैरियट में आयोजित मंत्रालय के हितधारकों तथा विभिन्न राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर के समापन अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक समय देश में खाद्यान्न की भारी कमी हुआ करती थी, लेकिन आज भारत खाद्यान्न…
