उदयपुर टेक्स बार एसोसिएशन द्वारा टैक्स फ्रेटरनिटी स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2026 को लेकर बैठक आयोजित,वॉलीबाल टुर्नामेन्ट 26 को
उदयपुर। दयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के तत्वावधान में टैक्स फ्रेटरनिटी स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2026 का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष सीए गौतम सुखलेचा ने बताया कि टैक्स फ्रेटरनिटी स्पोर्ट्स फेस्टिवल-2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं कर क्षेत्र से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान खेल महोत्सव के उद्देश्यों, आयोजन की रूपरेखा एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आयकर विभाग,…
