उदयपुर जिले का राज्य पुरस्कार स्काउट जांच शिविर शुरू
उदयपुर, 7 नवम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर्स अनुशंषा (जांच) शिविर मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र उदयनिवास पर ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। सी ओ स्काउट सुरेंद्र कुमार पाण्डे ने बताया कि शिविर में उदयपुर और सलूंबर जिले के 130 स्काउट्स राज्य पुरस्कार की जांच के लिए शामिल हुए है। पाण्डे ने बताया कि राज्य पुरस्कार स्काउट जांच शिविर के मुख्य परीक्षक राज्य मुख्यालय जयपुर द्वारा नियुक्त किए गए राकेश टांक सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट कर रहे हैं। वहीं राज्य पुरस्कार रोवर जांच शिविर के मुख्य संचालक मनमोहन…
