गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की रोकथाम के लिये अब एफसीएम इन्जेंक्शन लगेंगे
प्रदेशभर में 17 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलेगा एफसीएम पिंक ड्राइव राजसमंद, 8 अक्टूबर। मातृ मृत्यु के प्रमुख कारण एनीमिया से निपटने के लिये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग 17 से 30 नवम्बर तक एफसीएम पिंक ड्राइव अभियान शुरू करेगा। जिसके तहत एनीमिया से ग्रस्त गर्भवती महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपजिला चिकित्सालय एवं जिला चिकित्सालयो में एफसीएम इन्जेंक्शन लगाये जायेंगे। यह जानकारी जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने स्वास्थ्य भवन में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया प्रबंधन हेतु एफसीएम के प्रभावी उपयोग के लिये आयोजित चिकित्सा अधिकारीयों के प्रशिक्षण में दी। उन्होंने बताया…
