महावीर इंटरनेशनल उदयपुर : नेत्र रोगियों की नि:शुल्क जांच, ऑपरेशन, दवा एवं चश्मों का वितरण किए
- महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा सेवा कार्यों में उल्लेखनीय उपलब्धि - सेवा से दोस्ती की ओर, सेवा से संतुष्टि की ओर उदयपुर, 12 नवम्बर। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र ने अपने सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज सेवा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा है। अध्यक्ष वीर रवीन्द्र सुराणा ने बताया कि नानेश विकास ट्रस्ट, दांता में आयोजित यात्रा प्रवास के दौरान केंद्र के 30 से अधिक वीर-वीराओं ने विभिन्न सेवा गतिविधियों में भाग लेकर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के उद्घाटन से हुआ, जिसका फीता काट वीर नाभि राज जैन…
