टीएडी मंत्री खराड़ी ने करावाड़ा एवं हड़मतिया ग्राम पंचायत भवन का किया लोकार्पण
गरीब को गणेश मानकर करेंगे सेवा: टीएडी मंत्री खराड़ी डूंगरपुर, 10 जनवरी। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि गरीब को गणेश मानकर सेवा करने आए हैं और इसके लिए राज्य सरकार हर वर्ग के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने यह बात शुक्रवार को करावाड़ा ग्राम पंचायत भवन एवं हड़मतिया ग्राम पंचायत भवन के लोकार्पण अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि सरकार महिला, युवा, किसान एवं गरीब प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही एवं विगत एक वर्ष में ही राज्य सरकार ने किसान सम्मान निधि…
