Year: 2025

पर्यटकों के लिए 13 से 25 जनवरी तक बंद रहेगी सहेलियों की बाड़ी

पर्यटकों के लिए 13 से 25 जनवरी तक बंद रहेगी सहेलियों की बाड़ी

उदयपुर, 10 जनवरी। उदयपुर में होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अलग-अलग स्थलों पर प्रस्तावित कार्यक्रमों को देखते हुएशहर का प्रमुख पर्यटक स्थल सहेलियों की बाड़ी 13 से 25 जनवरी तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव अग्रवाल ने बताया कि राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह माननीय राज्यपाल महोदय की उपस्थिति में उदयपुर में प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर सहेलियों की बाड़ी में सिविल मेन्टीनेंस, विद्युत कार्य तथा उद्यानिकी संबंधी कार्य किए जाने हैं। इसलिए 13 से 25 जनवरी 2025 तक सहेलियों की बाड़ी में आमजन एवं पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा।
Read More
जीतो प्रीमियर लीग का फाइनल 12 को

जीतो प्रीमियर लीग का फाइनल 12 को

उदयपुर .फील्ड क्लब मैदान पर चल रही जीतो प्रीमियर लीग में फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। जीतो उदयपुर चैप्टर द्वारा आयोजित सकल जैन समाज के इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 52 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 36 टीमें पुरुष वर्ग और 16 टीमें महिला वर्ग से हैं।  जीतो के चेयरमैन यशवंत आंचलिया ने बताया कि टूर्नामेंट का चौथे दिन तक 35 मैच खेले गए। लीग निदेशक नितुल चंडालिया ने बताया कि राजकुमार माइटी 11,एसएमएस चैलेंजर्स ( लेडीज़ विंग) ,महावीर 11,राष्ट्रीय सुपर किंग्स  आलोक टाइगर्स ,केसरी गोल्ड,बडाला वॉरियर्स  नाहर सुपर ज्वाईटस टीम ने जीत दर्ज की।  इसके साथ ही छोटे बच्चों…
Read More
ब्रज चौरासी कोस की दंडवत परिक्रमा में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले श्री दिव्येशकुमार महाराज आज आएंगे उदयपुर

ब्रज चौरासी कोस की दंडवत परिक्रमा में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले श्री दिव्येशकुमार महाराज आज आएंगे उदयपुर

श्री विशानागर वणिक (पारख) समाज की ओर से श्री गिरिराज धार्याष्टकम् गुणगान महोत्सव, शाम को निकलेगी शोभायात्रा उदयपुर। दंडवत परिक्रमा में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले और पखावज वादन में अल्पायु में ही निपुण वैष्णवाचार्य श्री दिव्येशकुमार महाराज ( इंदौर- नाथद्वारा) शनिवार को सुबह इंदौर से रेल द्वारा उदयपुर पहुंचेंगे। पारीख समाज के अध्यक्ष जयंतीलाल पारीख ने बताया कि दव्येशकुमार महाराज सुबह 4 बजे उदयपुर पहुंचेंगे जहां सिटी रेलवे स्टेशन पर सैंकडों वैष्णवजनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। महाराज वहां से सीधे नाथद्वारा प्रस्थान करेंगे, जहां श्रीजी के दर्शन करेंगे। वहां से दोपहर से उदयपुर आएंगे। यहां श्रीजी भवन सेक्टर 14…
Read More
डॉ. कर्नाटक ने किया सीटीएई में ग्रीन एनर्जी पार्क व लेब का उद्घाटन

डॉ. कर्नाटक ने किया सीटीएई में ग्रीन एनर्जी पार्क व लेब का उद्घाटन

एमपीयूएटी बना ’’स्वयं एनपीटीईएल लोकल चेप्टर’’ शुरू करने वाला प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय में प्रथम उदयपुर, 10 जनवरी। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के संगटक कॉलेज प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय सीटीएई के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजी पार्क एवं ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजी लेब का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन माननीय कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार कर्नाटक साहब के कर कमलो द्वारा किया गया। कुलपति महोदय ने बताया कि सौर ऊर्जा एवं पवन ऊर्जा में राजस्थान सिरमोर है, इन दोनों ऊर्जाओं पर आधारित सयंत्रो का उपयोग कर हरित ऊर्जा की तरफ बढ़ सकते हैं। विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ…
Read More
खेल से आती है सकारात्मक ऊर्जा एवं भाईचारे की भावना: डॉ. कर्नाटक

खेल से आती है सकारात्मक ऊर्जा एवं भाईचारे की भावना: डॉ. कर्नाटक

उदयपुर, 10 जनवरी। प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय उदयपुर के खेल प्रांगण पर आयोजित चार दिवसीय इक्कीसवीं शैक्षणेत्तर कर्मचारी कुलपति चल वैजयंती खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गई। चल वैजयंती पर मेजबान सीटीएई टीम ने कब्जा कर अपनी फतह दर्ज कराई। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत केन्द्रीय शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ तथा शैक्षणेत्तर कर्मचारी कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान मेें आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में तीन सौ से ज्यादा खिलाड़ियों ने भागीदारी की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने कहा कि खेल न केवल मनोरंजन बल्कि जीवन…
Read More
सुथार समाज का सामाजिक सम्मेलन व खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

सुथार समाज का सामाजिक सम्मेलन व खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

घाटी उतार बी ने जीता खिताब बांसवाड़ा-डूंगरपुर 31 दिसम्बर, गुजराती मेवाड़ा सुथार समाज जिला डूंगरपुर बांसवाडा के आठ चोखला की 16 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार को फादर डे बड़ी गांव में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा थे जबकि अध्यक्षता, डूंगरपुर जिला अध्यक्ष भोगीलाल सुथार बे की। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि रविन्द्र सुथार, मावजीलाल सुथार, विद्याशंकर सुथार, धर्मेंद्र सुथार,वासुदेव सुथार, नाथूलाल सुथार, विनोद सुथार, पंकज सुथार, भगवती लाल सुथार मंचासीन रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता प्रतियोगिता में 21 टीमों ने भाग लिया जिसका फाइनल…
Read More
जीवन की सार्थक शिक्षा स्कूल से ही प्राप्त होती है -भूपाल नंदा

जीवन की सार्थक शिक्षा स्कूल से ही प्राप्त होती है -भूपाल नंदा

भूपाल नन्दा को विक्रम गौरव सम्मान और आलोक रत्न सम्मान से नवाजा उदयपुर 10 जन। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति एवं आलोक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आज आलोक संस्थान के व्यास सभागार में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के प्रमुख मुख्य लेखा नियंत्रक जो कि 9 वित्तीय प्रबन्ध मंत्रालयों के वित्तीय प्रबंध को देखते हैं ऐसे आलोक संस्थान के पूर्व छात्र परिषद के रत्न भूपाल नंदा को आलोक रत्न और अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति ने विक्रम गौरव सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आलोक संस्थान के निदेशक डॉ प्रदीप कुमावत ने कहा कि भूपाल नंदा एक…
Read More
हाईब्रिड प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

हाईब्रिड प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

फसल उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचार की आवश्यकता उदयपुर, 10 जनवरी। फसल उत्पादकता बढ़ाने के लिए हाईब्रिड प्रौद्यागिकी पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 8 जनवरी को दिल्ली में आरंभ हुई। संगोष्ठी मंें देश भर के नामचीन कृषिविद् भाग ले रहे हैं। राजस्थान से महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने भाग लिया। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव श्री पी.के. मिश्रा ने हाइब्रिड प्रौद्योगिकियों के माध्यम से कृषि प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी पहल और रणनीतियों पर गहन चर्चा की। कृषि वैज्ञानिकों ने फसल उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचार के साथ-साथ सार्वजनिक व…
Read More
मानसून पश्चात् गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जल स्तर में रिकॉर्ड वृद्धि

मानसून पश्चात् गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष जल स्तर में रिकॉर्ड वृद्धि

चित्तौड़गढ़ 10 जनवरी। भूजल विभाग से प्राप्त अधिकारिक आंकड़ो के अनुसार जिले में मानसून पश्चात् गत वर्ष के भू-जल स्तर में 4.69 मीटर की बढ़ोतरी के मुकाबले इस वर्ष भू-जल के स्तर में 13.16 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो कि वर्ष 2024 में राज्य में सर्वाधिक हैं। वर्ष 2023 में वर्षाकाल के पश्चात् भू-जल की औसतन गहराई 11.56 मीटर थी, जो इस वर्ष 7.09 मीटर दर्ज की गई है। जिले के वर्ष 2015 से 2024 प्री मानसून व पोस्ट मानसून के अधिकारिक आंकड़ो के विश्लेषण से यह पाया गया हैं कि वर्ष 2016 व 2019 में क्रमशः…
Read More
नीलामी प्रक्रिया : 55 जब्त वाहनों को नीलाम करने की तैयारी

नीलामी प्रक्रिया : 55 जब्त वाहनों को नीलाम करने की तैयारी

चित्तौड़गढ़, 10 जनवरी। वाणिज्यिक कर विभाग में जी.एस.टी. पंजीकृत फर्मों, व्यक्तियों हेतु चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न पुलिस थानों में एनडीपीएस एक्ट 1985 में जब्तशुदा 55 वाहनों को माननीय न्यायालय द्वारा धारा 52ए (2) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही के बाद सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में 23 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे नीलामी थाना सदर निंबाहेड़ा पर नीलाम कर विक्रय किया जाएगा। उक्त नीलामी निर्धारित कमेटी द्वारा की जाएगी। वाहन की नीलामी से संबंधित पूर्ण शर्ते एवं वाहनों की सूची विभागीय वेबसाईट http://chittorgarhpolice.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं एवं किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ व विजयपुर, कपासन, राशमी, बस्सी, पारसोली, भूपाल सागर,…
Read More
error: Content is protected !!