Year: 2025

जिला स्तरीय जनसुनवाई 20 को

जिला स्तरीय जनसुनवाई 20 को

उदयपुर, 13 फरवरी। जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार 20 फरवरी की सुबह 11 से 2 बजे तक जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केंद्र में आयोजित होगी। जनसुनवाई में जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों को तय समय अवधि में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल व सीएम हेल्पलाइन 181 पर अपने विभाग से संबंधित परिवादों की प्रगति के साथ जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
Read More
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल 15 को उदयपुर में

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल 15 को उदयपुर में

उदयपुर, 13 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला शनिवार 15 फरवरी को दोपहर 12ः15 बजे वायुयान द्वारा नई दिल्ली से उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट आएंगे। वे सड़क मार्ग द्वारा सांवरिया सेठ मंदिर मंडफिया के लिए प्रस्थान करेंगे और पुनः उदयपुर आकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। वे 16 फरवरी को एकलिंगजी और श्रीनाथजी के दर्शन पश्चात अपराह्न 03ः05 बजे वायुयान द्वारा उदयपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
Read More
विधायक डांगी ने किया लेक्रोज प्रतिभाओं का अभिनंदन

विधायक डांगी ने किया लेक्रोज प्रतिभाओं का अभिनंदन

उदयपुर, 13 फरवरी। ओलम्पिक खेल लेक्रोज की राष्ट्रीय सीनियर प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का विधायक उदयलाल डांगी ने सम्मान कर बधाई दी। लेक्रोज फेडरेशन ऑफ इंडिया राजस्थान व राजस्थान लेक्रोज संघ की मेजबानी में उदयपुर में आयोजित हुई राष्ट्रीय सीनियर लेक्रोज प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता राजस्थान टीम में सम्मिलित विधानसभा क्षेत्र वल्लभनगर के खिलाड़ी एशियाई रजत पदक विजेता व प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ स्कोरर सालेडा ग्राम की जुला कुमारी गुर्जर, मुकन कुमारी गुर्जर, मेनार के पीयूष मेनारिया तथा प्रशिक्षक नीरज बत्रा का विधायक डांगी ने अभिनंदन किया और शुभकामनाएं देते हुए उच्च उपलब्धियां हासिल कर क्षेत्र व देश…
Read More
अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन की अवधि 15 तक बढ़ाई

अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना में आवेदन की अवधि 15 तक बढ़ाई

उदयपुर, 13 फरवरी। जिले में अल्पसंख्यक विद्यार्थियों हेतु विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के ऑनलाइन आवेदन की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्रीमती खुशबू शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी स्वयं की एसएसओ आईडी से एसजेएमएस एसएमएस एप या ई-मित्र से 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। राजस्थान के अल्पसंख्यक वर्ग (मुस्लिम, जैन, सिख, बौद्ध, ईसाई व पारसी) के मूल निवासी इस हेतु पात्र है। योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Read More
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना : अब विवाह तिथि से 1 वर्ष तक कर सकेंगे आवेदन

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना : अब विवाह तिथि से 1 वर्ष तक कर सकेंगे आवेदन

उदयपुर, 13 फरवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान (सहयोग एवं उपहार) योजना के तहत विवाह सहायता अनुदान के लिए आवेदन की अवधि 6 माह से बढ़ाकर 1 वर्ष कर दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उदयपुर के संयुक्त निदेशक गिरीश भटनागर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थी विवाह तिथि से 1 वर्ष पूर्ण होने तक ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते है। पात्र आवेदक को ऑनलाइन आवेदन कर आवेदन को संबंधित सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय मे नियमानुसार जमा करना अनिवार्य होगा।
Read More
तीन दिवसीय कार्यशाला “रागदारी संगीतः रागांग अभ्यास एवं चिंतन” शुरू

तीन दिवसीय कार्यशाला “रागदारी संगीतः रागांग अभ्यास एवं चिंतन” शुरू

उदयपुर, 13 फरवरी। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर के संगीत विभाग तीन दिवसीय कार्यशाला “रागदारी संगीतः रागांग अभ्यास एवं चिंतन” का शुभारंभ गुरुवार को मां शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ मुंबई विश्वविद्यालय प्रो. चेतना पाठक ने रियाज़ व उसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रागदारी संगीत में सुर लगाव को बेहतर बनाने के साथ ही कण, मुर्की, खटका गमक आदि के पलटो का रियाज सिखाया। प्रो. चेतना ने ख्याल के तत्व व उनके रियाज़, बंदिशों का रियाज़, अलाप, यमन राग आदि के बारे में भी जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. दीपक…
Read More
गिव अप अभियानः 28 फरवरी तक हटा सकेंगे स्वेच्छा से नाम

गिव अप अभियानः 28 फरवरी तक हटा सकेंगे स्वेच्छा से नाम

उदयपुर, 13 फरवरी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत पात्र लोगों को लाभान्वित करने तथा अपात्र लोगों को सूची से हटाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे गिव-अप अभियान को लेकर पूर्ण गंभीरता बरती जा रही है। रसद विभाग की ओर से निष्कासन श्रेणी में शामिल लोगों के नाम हटवाने को लेकर विशेष मुहिम चलाई जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर रसद विभाग स्वयं के स्तर पर भी अपात्र लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर रहा है। सरकार ने स्वेच्छा…
Read More
चेतक चौराहे पर पशु कल्याण व जागरूकता संबंधी लिफलेट का वितरण

चेतक चौराहे पर पशु कल्याण व जागरूकता संबंधी लिफलेट का वितरण

उदयपुर, 13 फरवरी। पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान की ओर से पशुपालन एवं पशुकल्याण जागरूकता माह के तहत गुरुवार को शहर के चेतक चौराहे पर पशुकल्याण संबंधी लिफलेट का वितरण किया गया। पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने कहा कि पशुओं का उपयोग केवल निजी स्वार्थ के लिये करना, उपयोगिता समाप्त होने के पश्चात् उसे लाचार छोड़ देना पशुक्रूरता अधिनियम 1960 के तहत दण्डनीय अपराध है। पशुपालन डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने इस आशय के लिफलेट चेटक चौराहे पर वितरित कर आमजन से पशुओं के प्रति दयाभाव रखने का आह्वान किया। डॉ. पद्मा मील व डॉ. ओमप्रकाश साहु ने भी…
Read More
आईस्टार्ट कार्यक्रम, आइसा कार्यक्रम और आईस्टार्ट स्कूल कार्यक्रम के लिए उदयपुर में संभागय स्तरीय आउटरीच और जागरूकता कार्यशाला 14 को

आईस्टार्ट कार्यक्रम, आइसा कार्यक्रम और आईस्टार्ट स्कूल कार्यक्रम के लिए उदयपुर में संभागय स्तरीय आउटरीच और जागरूकता कार्यशाला 14 को

उदयपुर, 13 फरवरी। राजस्थान सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की ओर से आईस्टार्ट कार्यक्रम, आइसा कार्यक्रम और आईस्टार्ट स्कूल कार्यक्रम के लिए संभाग स्तरीय आउटरीच और जागरूकता कार्यशाला का आयोजन 14 फरवरी को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विज्ञान भवन में होगा। डीओआईटी के इनक्यूबेटर सेंटर के अधिकारी जीवन राम मीणा ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स, एक्सटेंडेड रियलिटी रोबोटिक्स और कोडिंग के लिए राजस्थान को एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, उदयपुर में संभागीय स्तरीय आउटरीच और जागरूकता कार्यशाला की मेजबानी करने…
Read More
“संपर्क पोर्टल की शिकायतों का गंभीरता से करें निस्तारण“ जिला कलेक्टर मेहता, जिला कलेक्टर ऋषभदेव,खैरवाड़ा दौरे पर रहे, जनसुनवाई में हिस्सा लिया, अधिकारियों की ली बैठक

“संपर्क पोर्टल की शिकायतों का गंभीरता से करें निस्तारण“ जिला कलेक्टर मेहता, जिला कलेक्टर ऋषभदेव,खैरवाड़ा दौरे पर रहे, जनसुनवाई में हिस्सा लिया, अधिकारियों की ली बैठक

उदयपुर, 13 फरवरी। जिला कलेक्टर नमित मेहता गुरुवार को जिले के ऋषभदेव एवं खेरवाड़ा उपखंड के दौरे पर रहे। वे गुरुवार प्रातः उदयपुर से प्रस्थान कर ऋषभदेव उपखंड मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई की अध्यक्षता करते हुए आमजन के अभाव अभियोग सुने तथा उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समय-समय पर समीक्षा करें, संपर्क पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गंभीरतापूर्वक एवं समयबद्ध निस्तारण करें। उन्होंने आगामी ऋषभदेव मेले से…
Read More
error: Content is protected !!