पंचायत राज उपचुनाव : मतदान दिवस पर निर्वाचन क्षेत्र में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
उदयपुर, 12 फरवरी। जिले में पंचायत राज उपचुनाव के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 13 (ग्राम पंचायत पानेर व तिरोल आंशिक) में मतदान दिवस 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
