राजस्थान की “पर्ची सरकार” के पास एक साल का कोई काम गिनाने के लिए नहीं है, इसीलिए विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है- कचरू लाल चौधरी
पर्ची सरकार के मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी पर की गई निंदनीय टिप्पणी पर माफी ना मांगने और कांग्रेस विधायकों को बजट सत्र से सस्पेंड करना लोकतंत्र को तार तार करने वाला निर्णय है, जो राजस्थान की जनता कभी सहन नहीं करेगी - फतह सिंह राठौड़ राजस्थान सरकार के मंत्री द्वारा विधानसभा कार्यवाही के दौरान देश की पहली प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी पर बेहद निंदनीय एवं अमर्यादित टिप्पणी करने पर उदयपुर शहर एवं उदयपुर देहात जिला कांग्रेस द्वारा संयुक्त विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। उदयपुर। 22 फरवरी। राजस्थान सरकार के मंत्री द्वारा विधानसभा कार्यवाही के…
