बेटी के मौत के सदमे में माँ ने किया सुसाइड, सहेली की भी लाश मिली
उदयपुर, 25 फरवरी : फतहसागर झील में मंगलवार सुबह एक महिला शिक्षिका और उसकी 24 वर्षीय सहेली का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। सुबह 7:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को झील में अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो महिला की शिष्या का शव भी झील में तैरता हुआ मिला। मृतकों की पहचान सविता परमार (पत्नी दीताराम मीणा) और आदित्या खराड़ी के रूप में हुई है, जो डूंगरपुर के निवासी थे।…
