जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की अनुदान मांगें ध्वनिमत से पारित
आदिवासी क्षेत्र विकास के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित -जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री - जनजाति विकास कोष राशि 1500 करोड़ से बढ़ाकर 1750 करोड़ रूपए की गई जयपुर/उदयपुर, 28 फरवरी। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि जनजाति कल्याण की भावना से हमारी सरकार आदिवासी क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित है। राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं से अनुसूचित क्षेत्र, माडा क्षेत्र, माडा कलस्टर, बिखरी जनजाति योजना क्षेत्र व सहरिया आदिम जनजाति क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। श्री खराड़ी ने जनजातीय महानायकों को याद करते हुए कहा कि आदिवासी समाज ने देश…
