Year: 2025

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गुरुग्राम में बिखेरा अपने सुरों का जादू

बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गुरुग्राम में बिखेरा अपने सुरों का जादू

गुरुग्राम। बेहतरीन पढ़ाई व बेस्ट प्लेसमेंट से सफलता का परचम लहराने वाले वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के प्रांगण में जेनिथ 2025 सेलिब्रिटी नाईट का आयोजन किया गया । वर्ल्ड कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेलिब्रिटी नाईट कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम ने जेनिथ 2025 सेलिब्रिटी नाईट में अपनी सुरीली आवाज व एक्टिंग के दमदार परफॉर्मेंस का ऐसा जलवा बिखेरा की सभी मंत्रमुग्ध हो गए। पंडाल में उपस्थित कॉलेज के एम.सी.ए, एम.बी.ए, एम.टेक, बी.टेक, बी.बी.ए , बी.सी.ए और डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छात्रों और कॉलेज स्टाफ ने…
Read More
आज होंगे दो मैच, अफगानिस्तान पठान्स, एशियन स्टार्स, इंडियन रॉयल्स और श्रीलंका लायंस

आज होंगे दो मैच, अफगानिस्तान पठान्स, एशियन स्टार्स, इंडियन रॉयल्स और श्रीलंका लायंस

एशियन लीजेंड्स लीग का तीसरा दिन समपन्न - श्रीलंका लायंस ने 13 रनों से अफगानिस्तान पठान्स को पछाड़ा उदयपुर/राजसमंद/नाथद्वारा, 12 मार्च। मदन पालीवाल मिराज स्पोर्ट्स सेंटर में ईएमसीएल स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की ओर से आयोजित एशियन लीजेंड्स लीग के तीसरे दिन लीग का पांचवा मैच सम्पन्न हुआ। ये कड़ा मुकाबला अफ़ग़ानिस्तान पठान्स और श्रीलंका लायंस टीम्स के बीच हुआ। जहां टॉस जीतते हुए श्रीलंका लायंस ने बैटिंग करने का फैसला किया। श्रीलंका के जाने - माने प्लेयर लियो फ्रांसिस्को ने 31 रन के साथ क्रिकेट को आगे बढ़ाया मगर मौसीब खान के कैच के साथ ही मैच का पहला विकेट हुआ।…
Read More
पहाडियों पर आगजनी की घटनाओं का मामला सांसद रावत ने संसद में उठाया

पहाडियों पर आगजनी की घटनाओं का मामला सांसद रावत ने संसद में उठाया

ऐसी घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता प्रबंधन के सुझाव दिए उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने उदयपुर सहित मेवाड के विभिन्न क्षेत्रों में आए दिन पहाडियों पर लग रही आग का मामला बुधवार शुन्यकाल के दौरान संसद में उठाया और ऐसी घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता प्रबंधन की आवश्यकता जताई। सांसद डॉ रावत ने कहा मेवाड क्षेत्र में जो अरावली पर्वत है बहुत बडे क्षेत्र में फैला हुआ है। बहुत सारी नदियां निकलती है जो बंगाल की खाडी और अरब सागर तक जाती है। अभी यहां अभ्यारण्य क्षेत्र फुलवारी की नाल, सज्जनगढ, जयसमंद, केवडा की नाल…
Read More
वागड़ अंचल का मनमोहना गैर नृत्य

वागड़ अंचल का मनमोहना गैर नृत्य

....यहां होली की मस्ती में माह भर नाचते हैं ग्रामीण ’’ -श्रीमती भावना शर्मा   पतझड़ के विषाद के बाद प्रकृति में बासंती उल्लास के साथ ही मानव मन को सुकून देने के लिए होली जैसा रंगों का मनमौजी त्यौहार आता है । सामाजिक रीतिरिवाजों के साथ आनन्दाभिव्यक्ति के लोकेात्सव होली पर यो तो सर्वत्रा मूल भावना एक ही होती हैं तथापि  राजस्थान के दक्षिणी भाग में अरावली के अन्तिम छोर पर माही नदी के तट पर अवस्थित वागड़ में होली पर्व पर आयोजित होने वाली विविध विमोहिनी मनोरंजक परम्पराओं के कारण इस पर्व को कुछ भिन्नता ही प्राप्त हुई…
Read More
अंशिका फतनानी को इंस्पायर अवार्ड

अंशिका फतनानी को इंस्पायर अवार्ड

उदयपुर। स्थानीय सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कक्षा नवी की छात्रा अंशिका फतनानी  को इंस्पायर अवार्ड हेतु चुना गया। मिडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि अध्यापक श्री भीम बहादुर एवं श्री इंद्र बहादुर के मार्गदर्शन में अंशिका को इंस्पायर अवार्ड हेतु चुना गया। इस हेतु अंशिका को ₹10000 का नगद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसूजा व मैनेजमेंट द्वारा अभिभावक को बधाई प्रेषित की गई दी।
Read More
बावलवाडा थाना द्वारा अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्यवाही : दो प्रकरण किए पंजीकृत

बावलवाडा थाना द्वारा अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्यवाही : दो प्रकरण किए पंजीकृत

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, तहसील खेरवाड़ा के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में आगामी होली त्यौहार के मध्य नजर उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अधिकारी गणपत सिंह राठौड के निर्देशन में सोम वार देर शाम थाना क्षेत्र में नियमित रूप से की जा रही गस्त के दौरान देवनाल कला के रास्ते सहायक उप निरीक्षक शंभू सिंह द्वारा कांतिलाल परी पुत्र काना निवासी भीलवाड़ा रेहटा के विरुद्ध 6 लीटर एवं सागवाड़ा में सहायक उप निरीक्षक हाजू राम द्वारा सुरेश पुत्र संग्राम भगोरा निवासी का कारछा हाल सागवाड़ा…
Read More
न्यायाधिकारी की समझाइश, एक हुए पति-पत्नी  केम्प कोर्ट में चार प्रकरणों का निस्तारण

न्यायाधिकारी की समझाइश, एक हुए पति-पत्नी  केम्प कोर्ट में चार प्रकरणों का निस्तारण

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, स्थानीय कोर्ट द्वारा घोड़ियावाड़ा की रिसा देवी और रजनीश मीणा, रिश्ते में भले ही पति-पत्नी थे लेकिन उनके बीच घरेलू बातों को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि दोनों एक-साथ रहने को तैयार ही नहीं थे। दोनों पक्षकारों को आयोजित केम्प कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। न्यायिक अधिकारी आशीष बैंदाड़ा (आरजेएस) ने दोनों के साथ समझाइश कर पति-पत्नी के रिश्ते, घर-परिवार और भविष्य के बारे में बताया। कुछ देर सोचने-विचार करने के बाद दोनों ने आपसी विवाद को उसी क्षण समाप्त किया और पति-पत्नी दोनों मुस्कुराते हुए साथ-साथ घर के लिए रवाना हुए। ग्राम न्यायालय खेरवाड़ा की…
Read More
होली की उमंग के साथ विद्यापीठ ने तिलक होली खेल जल संरक्षण का दिया संदेश

होली की उमंग के साथ विद्यापीठ ने तिलक होली खेल जल संरक्षण का दिया संदेश

इस होली प्रकृति और पर्यावरण में नए रंग भरने का लें संकल्प – प्रो. सारंगदेवोत उदयपुर, 12 मार्च। फाल्गुनी बयार के संग होली का रंगारंग उल्लास हर ओर बिखरने लगा है। रंगों, उमंगों और सामाजिक समरसता का यह पर्व जन-जन को जोड़ने का कार्य करता है। इसी भावना के साथ जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय में बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में तिलक होली खेली गई। प्रतापनगर स्थित प्रशासनिक भवन में विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत के साथ पारंपरिक रूप से तिलक होली खेली और परस्पर शुभकामनाएँ दीं। रंगों के इस पावन पर्व पर जल…
Read More
सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद में उठाया मुद्दा

सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद में उठाया मुद्दा

विकास के नाम पर पर्यावरण का विनाश स्वीकार्य नहीं :सांसद कुंभलगढ़ बाघ परियोजना पर पुनर्विचार करे सरकार :सांसद  नई दिल्ली/राजसमंद। माननीय राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद में नियम 377 के तहत पर्यावरण संतुलन और सतत विकास का मुद्दा उठाया और सरकार से स्थानीय निवासियों के अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि कुम्भलगढ़ में प्रस्तावित टाइगर सफारी का कड़ा विरोध किया, जिसमें उन्होंने बताया कि यह योजना स्थानीय निवासियों के आवास और आजीविका के लिए गंभीर संकट पैदा कर सकती है। उन्होंने मुद्दा उठाया है कि इस क्षेत्र में कभी भी बाघों…
Read More
मसाला फसलों की खेती एवं प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण का आयोजन

मसाला फसलों की खेती एवं प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण का आयोजन

उदयपुर 11 मार्च। प्रसार शिक्षा निदेशालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण ’’मसाला फसलों की खेती एवं प्रसंस्करण’’ विषय पर दिनांक 11 मार्च, 2025 प्रसार शिक्षा निदेशालय एवं कृषि विज्ञान केन्द्र वल्लभनगर पर आयोजित किये गये। प्रशिक्षण के समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. आर.एल. सोनी, निदेशक, प्रसार शिक्षा निदेशालय, उदयपुर ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों को मसाला फसलों की खेती एवं प्रसंस्करण के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि मसाला फसलों की खेती के उत्पादन में कम सिंचाई जल एवं पोषक तत्वों की आवश्यकता अन्य फसलों की तुलना में कम होती है…
Read More
error: Content is protected !!