फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का शुभारंभ
प्रतीक जैन खेरवाड़ा, पलसिया ग्राम पंचायत में एडीएम राजीव द्विवेदी एंव उपखंड अधिकारी सत्यनारायण विश्नोई के निर्देशन में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का शुभारम्भ हुआ। पंचायत में शिविर 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।किसानों को रजिस्ट्री कैंप में पंजीकृत होने के बाद किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत में जानकारी दी गई।इसे लेकर किसानों की सुबह से पंजीयन के लिए भीड रही। सभी संबंधित काउंटर पर कैंप संबंधित कार्य संपादित किए गए। 250 से अधिक किसानों ने शिविर में उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर के दौरान पंचायत समिति खेरवाडा के विकास अधिकारी मदनलाल लोहार द्वारा कैंप का निरीक्षण किया…
