Year: 2025

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी,गजेंद्र सिंह,अविनाश गहलोत ने दी श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी,गजेंद्र सिंह,अविनाश गहलोत ने दी श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि

उदयपुर. राजस्थान की प्रमुख हस्तियों ने रविवार को श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत ने शंभू निवास पहुंचकर श्रीजी अरविंद सिंह मेवाड़ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके सुपुत्र डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। दिया कुमारी ने कहा कि श्रीजी अरविंद सिंह से हमारे परिवार का बहुत पुराना रिश्ता रहा है। उनकी कमी हम सबको महसूस होगी। श्रीजी का टूरिज्म और हेरिटेज में बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसके साथ ही रविवार को भारत…
Read More
खेरवाड़ा मोबाइल एसोसिएशन के चुनाव संपन्न

खेरवाड़ा मोबाइल एसोसिएशन के चुनाव संपन्न

प्रतीक जैन खेरवाड़ा ,कस्बे के मोबाइल व्यापारी एसोसिएशन चुनाव रविवार को डाक बंगला परिसर में संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अमित कलाल एवं संरक्षक पारस जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी व्यापार महासंघ के संगठन मंत्री प्रेमचंद कलाल थे। चुनाव में गौरव वाधवानी अध्यक्ष ,गणेश लाल जैन संरक्षक, हरीश पटेल एवं मोहम्मद इलियास उपाध्यक्ष ,नरेश कलाल महामंत्री, ऋतिक कलाल संगठन मंत्री ,संदीप जैन एवं सुरेश सिंधी मंत्री, विशाल जैन नागदा सह मंत्री, राकेश लोहार कोषाध्यक्ष एवं विशाल गांधी को प्रचार प्रसार मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य जयंतीलाल सुथार, दिनेश…
Read More
दशा माता पूजन में उमड़ी महिलाओं की भीड़

दशा माता पूजन में उमड़ी महिलाओं की भीड़

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, कस्बे के विभिन्न स्थानों पर पीपल के पेड़ की पूजा कर दशा माता पर्व मनाया गया। दशा माता व्रत धारी महिलाओं द्वारा सुबह से दोपहर तक स्वार्थ सिद्धियोग के मुहूर्त में निचला खेरवाड़ा स्थित नर्सरी बाग में प्राचीन पीपल के पेड़ के चारों ओर परिक्रमा करते हुए दशा माता की पूजा की गई। महिलाओं ने दशा माता के व्रत में कच्चे सूत का 10 तार का डोरा लेकर उसमें 10 गठाने लगाई इसके बाद महिलाओं द्वारा पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना कर 10 बार सूत लपेटते हुए परिक्रमा की गई। फिर उस डोरे को गले में…
Read More
बावलवाड़ा थाना द्वारा आबकारी अधिनियम में कार्यवाही

बावलवाड़ा थाना द्वारा आबकारी अधिनियम में कार्यवाही

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, उपखंड के बावलवाडा थाना क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए शनिवार देर शाम कार्यवाही करते हुए कुम्हारपाड़ा में हैड कांस्टेबल विपिन ने गस्त के दौरान अभियुक्त शान्ति लाल पुत्र ख़ला तबियार मीणा निवासी तबियार फला से प्लास्टिक के जरीकेन में देसी हथकड़ शराब को परिवहन कर रहा था। पुलिस जाब्ता को देखकर अभियुक्त जरीकेन को बीच रास्ते में छोड़कर पगडंडी रास्ते से फरार हो गया। जरीकेन में देसी महुआ हतकढ़ शराब होना पाया गया। थानाधिकारी गणपत सिंह राठौड़ ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर हैड कांस्टेबल प्रभु लाल द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
Read More
उलटी तलवार से मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज

उलटी तलवार से मारपीट कर घायल करने का मामला दर्ज

प्रतीक जैन खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के करनाउआ गांव के प्रवीण पुत्र नाथूलाल लिंबात उम्र 22 वर्ष ने प्रकरण दर्ज कराया की शनिवार 22 मार्च को देर शाम अभियुक्त नितेश कुका पुत्र बाबूलाल लिंबात ,आशीष पुत्र लालू राम, कल्लू उर्फ कल्पेश पुत्र कुंदन लिंबात एवं विकास निवासी करनाउआ द्वारा बलेवडी मोड पर स्थित रमन की दुकान के सामने चारों अभियुक्त ने मोटरसाइकिल एवं स्कूटी के साथ हाथों में तलवार ले रखी थी। चारों अभियुक्त ने रोड से जाते हुए रोड पर मोटरसाइकिल एवं स्कूटी आडे लगा दी एवं रोक कर प्रार्थी प्रवीण के साथ उल्टी तलवार से मारपीट कर शरीर पर…
Read More
राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती लीग लाने का कर रहे हैं प्रयास: राजीव दत्ता

राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती लीग लाने का कर रहे हैं प्रयास: राजीव दत्ता

राजेश वर्मा उदयपुर, 22 मार्च। लोकसभा विशेषाधिकारी एवं राजस्थान कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष राजीव दत्ता ने कहा कि देश में चल रही कबड्डी लीग की तरह ही राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती लीग लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें बड़ा बैनर आएगा तो खिलाड़ियों को कई लाभ मिलेंगे। प्रचार प्रसार भी होगा। खिलाड़ी आकर्षित होंगे। आगामी दिनों में कोटा में जूनियर नेशनल कुश्ती दंगल महिला पुरुष वर्ग अयोजित करा रहे हैं। इसमें विभिन्न राज्यो से खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने उदयपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारो को बताया कि खिलाड़ियों को मिलने वाले सुविधाओं का पता लगाने के…
Read More
लोकतंत्र विजय दिवस की 49 वीं वर्षगांठ मनायी

लोकतंत्र विजय दिवस की 49 वीं वर्षगांठ मनायी

उदयपुर 22 मार्च। लोकतंत्र रक्षा मंच की ओर से आपातकाल को हटाने, मूल अधिकारो की पुर्नस्थापना की 49वीं वर्षगांठ लोक तंत्र की पुर्नस्थापना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी मदनलाल मुंदडा, विशेष अतिथि लोकतंत्र रक्षा मंच के प्रान्तीय मंत्री खूबीलाल जी सिंघवी थे जबकि अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने की। मुख्य वक्ता प्रान्तीय उपाध्यक्ष शोभागचन्द नाहर मीसाबंदी थे। इस अवसर पर शांतिलाल चपलोत ने कहा कि आपातकाल में कांग्रेस के अत्याचार, मीडिया पर प्रतिबंध, आपातकाल की 25 जून, 1975 की रात को घोषणा एवं रात को ही देश के प्रतिष्ठि राजनैतिक कार्यकर्ताओ को…
Read More
उदयपुर ने रचा इतिहास म्हारी घूमर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर दिखाया नारी शक्ति का अद्भुत संगम

उदयपुर ने रचा इतिहास म्हारी घूमर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर दिखाया नारी शक्ति का अद्भुत संगम

अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति हर दिल में दीप जलाता चल का म्यूजिक वीडियो का हुआ लोकार्पण डॉ. कुमावत को मेवाड़ गौरव सम्मान आज (23 मार्च) महाकालेष्वर मंदिर में होगा गौ गंगा गायत्री, सम्वत्सर सम्मान का आयोजन उदयपुर 22 मार्च। अखिल भारतीय नववर्ष समारोह समिति द्वारा सर्व समाज, संगठनांे के सहयोग से नव सम्वत्सर 2082 कार्यक्रमों के अन्तर्गत आज श्रीराम उद्यान आलोक संस्थान, हिरण मगरी सेक्टर-11 में भव्य घूमर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी परिधान में उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। यह आयोजन अखिल भारतीय नव वर्ष समारोह समिति के संयोजन में आयोजित…
Read More
कोटडा में अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई, सात सील

कोटडा में अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई, सात सील

उदयपुर, 22 मार्च : कोटडा ब्लॉक के बेकरिया में अवैध रूप से संचालित सात क्लीनिकों पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर गठित दो टीमों ने यह कार्रवाई की। अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा : देवला बस स्टैंड स्थित तालुकदार मेडिकल स्टोर और बेकरिया बाजार में हिंगलाज मेडिकल पर छापा मारा गया। यहां मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक संचालित किए जा रहे थे। दोनों स्टोर बिना फार्मासिस्ट के पाए गए और किसी और के लाइसेंस पर…
Read More
सिने स्टार अमृता राव आज उदयपुर आएगी , अनन्य सुंदरी ग्रैंड फिनाले में करेगी शिरकत 

सिने स्टार अमृता राव आज उदयपुर आएगी , अनन्य सुंदरी ग्रैंड फिनाले में करेगी शिरकत 

उदयपुर। बॉलीवुड स्टार आज झीलो की नगरी उदयपुर आएगी , वे यहाँ मिताली इवेंट्स द्वारा भारतीय संस्कृति के उत्थान के उद्देश्य से आयोजित अनन्य सुंदरी ब्यूटी कांटेस्ट के ग्रैंड फिनाले में चीफ जूरी होगी , आयोजन प्रबंधक मिताली जैन ने बताया कि राव ग्यारह बजे उदयपुर पहुँचेगी उसके बाद शाम साढ़े  पाँच बजे गीतांजलि मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में समायोजित अनन्य सुंदरी ग्रैंड फिनाले में चीफ जूरी की भूमिका निभाएगी , उल्लेखनीय है अमृता राव ने विवाह सहित भारतीय परंपरा से प्रेरित अनेक फ़िल्में की है , मिताली जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जी.एम.सी.एच के ओनर अंकित अग्रवाल व राजसमंद…
Read More
error: Content is protected !!