Year: 2025

सुरों के संग, संस्कृति के रंग कार्यक्रम के लिए ऑडिशन आज से, कार्यक्रम 30 को-मुकेश माधवानी

सुरों के संग, संस्कृति के रंग कार्यक्रम के लिए ऑडिशन आज से, कार्यक्रम 30 को-मुकेश माधवानी

उदयपुर। लोक संगीत की समृद्ध धरोहर को जीवंत बनाए रखने और संगीत प्रेमियों को एक मंच देने के उद्देश्य से सुरों की मंडली 30 मार्च को एक विशेष संगीत संध्या सुरों के संग, संस्कृति के रंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने जा रही है। इस आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक लोकगीतों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ देखने और सुनने को मिलेंगी। सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि यह कार्यक्रम उन सभी के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो लोकगीतों को गाने और संजोने का शौक रखते हैं। 25 मार्च को अशोका पैलेस में 4 बजे से…
Read More
13 दिवसीय मेवाड़ टूरिज्म कप 2025 रोमांचक डे-नाइट टूर्नामेंट आज से

13 दिवसीय मेवाड़ टूरिज्म कप 2025 रोमांचक डे-नाइट टूर्नामेंट आज से

6 अप्रैल को फाइनल - पर्यटन से जुड़ी इकाइयों के खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा उदयपुर। देश के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट में छठां संस्करण लेकर उदयपुर के पर्यटन इकाइयों से जुड़े व्यवसायी आ गए हैं। क्रिकेट और पर्यटन का यह अनोखा संगम इस बार 13 दिवसीय क्रिकेट टुर्नामेन्ट 25 मार्च से शुरू होगा जिसका फाइनल 6 अप्रैल को खेला जाएगा। इस बार आईपीएल की तरह इम्पेक्ट प्लेयर का नियम भी रखा गया है। आयोजक यदुराजसिंह कृष्णावत ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना और खेल भावना को बढ़ावा…
Read More
सोजतिया के इनामी ड्रा में 10 वी बार खुली कार

सोजतिया के इनामी ड्रा में 10 वी बार खुली कार

ललिता माली रही विजेता उदयपुर। दीपावली का इनामी ड्रा आज सोजतिया ज्वेलर्स पर निकाला गया। सोजतिया के फाउंडर प्रो.रणंजीत सिंह सोजतिया ने ग्राहकों की उपस्थिति मे ड्रा का प्रथम पुरस्कार निकाला। यह पुरस्कार ललिता माली के नाम रहा। जैसे ही ललिता माली को यह बताया गया कि उनके सोजतिया से खरीदारी करने पर ,इनामी कूपन भरने से प्रथम पुरस्कार कार खुली है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ललिता माली ने कहा कि वह हमेशा यहीं से ज्वैलरी खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि सोजतिया की विश्वसनीयता, सोने की शुद्धता, हॉलमार्क ज्वेलरी,नई डिजाइनो, के साथ ही सबसे बड़ी बात यहां…
Read More
प्रथमेश-2025 भगवान ऋषभदेव के जन्मोत्सव पर आयोजित हास्य कवि सम्मेेलन में बरसी हास्य की फुहारें

प्रथमेश-2025 भगवान ऋषभदेव के जन्मोत्सव पर आयोजित हास्य कवि सम्मेेलन में बरसी हास्य की फुहारें

जब भी छूलो  बुलंदिया तो ध्यान ये रखना,ज़मीं से पाँव का रिश्ता न टूटने पाये.... उदयपुर। सकल जैन समाज की अग्रणी संस्था श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत आज भारतीय लोकला मण्डल में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवियों के मुख से निकली हास्य रचनाओं ने आयोजन स्थल पर हास्य की फुहारों की बरसात कर दी। कवि सम्मेलन की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद कवि अर्जुन अल्हड ने अपनी हास्य रचना संतो के सत,मुनियों के मन, तपस्वियांे के ताप तुल गए, पावन संगम के…
Read More
शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश यात्रा का श्री ऐन भैरवाय नगर में भव्य स्वागत

शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश यात्रा का श्री ऐन भैरवाय नगर में भव्य स्वागत

श्री ऐन भैरवाय नगर में आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण उस समय देखने को मिला, जब शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी ज्योति कलश यात्रा का कॉलोनी के निवासियों ने अभूतपूर्व उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर समस्त कॉलोनीवासियों ने उपस्थित होकर दिव्य कलश के दर्शन किए, आरती उतारी और पुष्प-वर्षा करके अपने श्रद्धा भाव को प्रकट किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ स्वागत : ज्योति कलश यात्रा जैसे ही नगर की सीमा पर पहुँची, उत्साह और भक्ति के साथ प्रतीक्षारत कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ स्वागत किया। स्वागत का यह दृश्य अत्यंत मनोहारी था। लोगों ने धार्मिक…
Read More
एनडीपीएस एक्ट के मामले में 10 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, कुख्यात तस्कर कमल राणा का है मुख्य सहयोगी

एनडीपीएस एक्ट के मामले में 10 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, कुख्यात तस्कर कमल राणा का है मुख्य सहयोगी

प्रतापगढ़ जिले में थाना छोटी सादड़ी पुलिस की कार्रवाई प्रतापगढ़।  23 मार्च। प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में करीब 10 सालों से फरार चल रहे आरोपी विज्जू उर्फ विजय आंजना पुत्र शिवलाल (36) निवासी अचलपुरा थाना छोटी सादड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जेल में बंद कुख्यात तस्कर कमल राणा का मुख्य सहयोगी है। एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि वर्तमान में जेल में बंद कुख्यात तस्कर कमल राणा की गिरफ्तारी से पहले राजस्थान और मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 70 हजार रूपये का ईनाम रखा गया था। जो अवैध मादक पदार्थ व…
Read More
उदयपुर में थाना बाघपुरा पुलिस की कार्रवाई : युवक की हत्या के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर में थाना बाघपुरा पुलिस की कार्रवाई : युवक की हत्या के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार

लोहे के सरिये व लट्ठ से पीट-पीटकर कर दी थी युवक की हत्या • घटना पर प्रयुक्त बाइक, लाठी, लोहे का सरिया व चाकू बरामद, नैनबारा व सैरा के जंगल में दबिश देकर किया गिरफ्तार उदयपुर  23 मार्च। उदयपुर जिले की थाना बाघपुरा पुलिस ने 5 दिन पहले लाठी व लोहे के सरियों से पीट पीट कर युवक की हत्या के मामले में 9 आरोपियों को नैनबारा व सैरा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक, लाठी, लोहे का सरिया व चाकू भी बरामद किये है। एसपी योगेश गोयल ने बताया…
Read More
यूसीसीआई परिसर में पांच दिवसीय राजस्थान ट्रेड एक्सपो सम्पन्न

यूसीसीआई परिसर में पांच दिवसीय राजस्थान ट्रेड एक्सपो सम्पन्न

समापन समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ ही पांच सांत्चना पुरस्कार दिये उदयपुर। उदयपुर चौम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री और पीएचडी चौम्बर ऑफ़ कॉमर्स ऑफ़ इंडस्ट्री’ द्वारा यूसीसीआई परिसर में आयोजित पांच दिवसीय राजस्थान ट्रेड एक्सपो का रविवार को भव्य समारोह के साथ समापन हो गया। समापन समारोह में पंाच दिनों में उत्कृष्ट कार्य करनें वाली पंाच स्टॉलधारकों को सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन देेते हुए एम.एल. लुणावत ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग का ही परिणाम रहा कि हम इतना बड़ा…
Read More
महावीर जन्म कल्याणक कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन

महावीर जन्म कल्याणक कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन

उदयपुर। हिरणमगरी उपनगरीय परिक्षेत्र के सकल जैन समाज के संगठन महावीर जैन जागृति परिषद द्वारा क्षेत्र के सभी जैन सघों व संगठनों के पदाधिकारी की एक बैठक आज शांतिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें महावीर जन्म कल्याणक कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। हिम्म्तलाल वया ने बताया कि इस बैठक में परिषद द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या, शोभा यात्रा, स्वामी वात्सल्य आदि आयोजनों के पोस्टर का विमोचन, परिषद संघ व संगठनों के पदाधिकारी एवं महिला संघ के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। विमोचन से पूर्व परिषद सदस्य अरुण बया ने सभी अतिथियों का…
Read More
जलग्रहण रथ यात्रा निकली, जल संरक्षण का लिया संकल्प

जलग्रहण रथ यात्रा निकली, जल संरक्षण का लिया संकल्प

उदयपुर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग द्वारा जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा जल संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से उदयपुर जिले की पंचायत समिति कुराबड़ में आल जलग्रहण रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रथ यात्रा ग्राम पंचायत भल्लो का गुड़ा पहुंची, जहां ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने प्रभात फेरी रैली निकाली तथा महिलाओं ने कलश यात्रा कर जल संरक्षण के अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला परिषद सदस्य दुदाराम डांगी ने ग्राम पंचायत भल्लों का…
Read More
error: Content is protected !!